New Business Idea: जिस गोबर को लोग समझते हैं कचरा, उससे बना डाला पेंट, 5 रुपये किलो खरीदती हैं और 190 रुपये लीटर बेचती है अक्षता

New Business Idea: जिस गोबर को लोग समझते हैं कचरा, उससे बना डाला पेंट, 5 रुपये किलो खरीदती हैं और 190 रुपये लीटर बेचती है अक्षता


होमताजा खबरदेश

गोबर का बना डाला पेंट, 5 रुपये KG खरीदकर, 190 रुपये लीटर बेचती है अक्षता

Last Updated:

Cow-Buffalo Dung Business कर्नाटक की अक्षता ने गोबर से ‘सन्निधि प्राकृतिक पेंट’ बनाकर अनूठा कारोबार शुरू किया है. वह 5 रुपये किलो गोबर खरीदकर 190 रुपये लीटर पेंट बेच रही हैं.

Zoom

कर्नाटक की अक्षता ने गाय और भैंस के गोबर से बना डाला पेंट (फोटो: लोकल 18)

सौम्या कलासा

गाय-भैंस के ज‍िस गोबार को ज्‍यादात लोग कचरा समझते हैं ससे ही अक्षता ने अपना ब‍िजनेस बना डाला है.गोबर को खाद बनाने या उपले बनाने के ल‍िए ही इस्‍तेमाल क‍िया जाता था लेक‍िन कर्नाटक की अक्षता ने इस गोबार का पेंट बना डाला है ज‍िसे लोग अपने घर में रंग रोगन करने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात अक्षता इस गोबर को 5 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के रेट से पशुपालकों से खरीदती है और उससे तैयार करके 190 रुपये प्रत‍ि लीटर की कीमत पर पेंट बनाकर बेचती है.

कर्नाटक की रहने वाली अक्षता ने ‘सन्निधि प्राकृतिक पेंट’ नाम से अपना कारोबार शुरू किया है. उनका यह काम दिखाता है कि जिसे अक्सर बेकार समझकर छोड़ दिया जाता है उसका सही इस्तेमाल करके कमाई का नया रास्ता भी बनाया जा सकता है.

कोरोना के दौरान आया गोबर पेंट का आइड‍िया
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के हेलंगडी गांव की रहने वाली 42 वर्षीय अक्षता ने कोरोना महामारी के दौरान अपना कारोबार शुरू करने के बारे में सोचा था. इसके बाद उन्‍होंने आर्ट्स से ग्रेजुएशन के दौरान जयपुर के कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट की एक तकनीक के बारे में पता चला. इस संस्थान ने गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की तकनीक विकसित की थी. अक्षता को लगा कि इस तकनीक से कारोबार शुरू किया जा सकता है. इसके बाद वह प्रशिक्षण लेने जयपुर पहुंचीं. वहां से तकनीक सीखने के बाद उन्होंने कर्नाटक लौटकर अपनी यूनिट लगाने की तैयारी की. पेंट बनाने के लिए जरूरी मशीनें उन्होंने कोयंबटूर से मंगवाईं. करीब 25 लाख रुपये के निवेश के साथ उन्होंने साल 2022 में ‘सन्निधि प्राकृतिक पेंट’ की शुरुआत की.

5 रुपये में खरीदकर 190 रुपये लीटर बेचती हैं पेंट
अक्षता का गोबर पेंट के कारोबार का मॉडल काफी दिलचस्प है.वह स्थानीय डेयरी किसानों और पशुपालकों से 5 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदती हैं. इसी गोबर को प्रोसेस करके दीवारों पर इस्तेमाल होने वाला पेंट तैयार किया जाता है. तैयार पेंट की कीमत जीएसटी सहित 190 रुपये प्रति लीटर रखी गई है. इससे एक तरफ अक्षता को अपने कारोबार के लिए स्थानीय स्तर पर कच्चा माल मिल जाता है तो दूसरी तरफ पशुपालकों को गोबर बेचकर अतिरिक्त कमाई होती है. यानी जो गोबर पहले कई लोगों के लिए सिर्फ पशुपालन से निकलने वाला अपशिष्ट था अब वही उनकी आमदनी का एक और साधन बन रहा है.

कैसे तैयार होता है गोबर से पेंट?
अब सवाल है कि गोबर से पेंट आखिर बनता कैसे है? इसकी प्रक्रिया में सबसे पहले गोबर की सफाई की जाती है. उसमें मौजूद मोटे रेशों और गंदी चीजों को अलग करके चिकना मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद पानी और कुछ रसायनों की मदद से इसे प्रोसेस किया जाता है. इसमें सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल होता है. तैयार बेस में कैल्शियम कार्बोनेट, बाइंडिंग एजेंट और रंग मिलाए जाते हैं. इन सभी चरणों के बाद दीवारों पर लगाने लायक पेंट तैयार होता है. यानी गोबर को सीधे दीवार पर नहीं लगाया जाता बल्कि कई चरणों की प्रोसेसिंग के बाद उसे पेंट में बदला जाता है. इस तकनीक से तैयार पेंट को गंधहीन बताया गया है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link