Last Updated:
बाबा रामदेव और बृजभूषण सिंह आमने-सामने पड़ गए. इसी दौरान बृजभूषण शरण हाथ जोड़ते हुए पैर छूने के लिए बाबा की तरफ झुके तो रामदेव ने उनके हाथों को पकड़ते हुए गले लगा लिया. बृजभूषण ने उन्हें ऊपर गोद में उठा लिया. वे लोग हंसते हुए मिले और यह मंजर देखकर सभी लोग अवाक रह गए. खुद राजा भैया भी चौंकते हुए हंस पड़े.
बृजभूषण और रामदेव गले मिले
बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव आमने-सामने आ गए. लेकिन इस बार पिछले कई सालों से जारी विरोध और बयानबाजी के लिए नहीं, बल्कि गले मिलने के लिए. हंसते-खिलखिलाते हुए भेंट करने के लिए. ऐसा नजारा जिसको देखकर हर चौंका भी और खुश भी हुआ. यह चमत्कार हुआ कुंडा के बेंती महल में, जहां राजा भैया ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में हस्तियों का जमावड़ा लगा रखा है.
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने अपने बेंती महल में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन किया है. यहां एक-एक करके कई सारे नेता, मंत्री और हस्तियां पहुंच रही हैं. इसी दौरान एक समय ऐसा भी आया जब योगगुरु बाबा रामदेव और भाजपा के कद्दावर नेता आमने-सामने पड़ गए.
यहां देखिए बृजभूषण शरण सिंह और रामदेव बाबा के मिलन का वीडियो:
इसी दौरान बृजभूषण शरण हाथ जोड़ते हुए पैर छूने के लिए बाबा की तरफ झुके तो रामदेव ने उनके हाथों को पकड़ते हुए गले लगा लिया. बृजभूषण ने उन्हें ऊपर गोद में उठा लिया. वे लोग हंसते हुए मिले और यह मंजर देखकर सभी लोग अवाक रह गए. खुद राजा भैया भी चौंकते हुए हंस पड़े.
इससे पहले दोनों दिग्गज एक साथ मंच पर नजर आए. बाबा रामदेव और बृजभूषण ने हाथ पकड़कर अभिवादन को स्वीकार किया. मंच पर राजा भैया और संत-साधु भी रहे. मीडिया को दिए बयान में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं कथा में शामिल होकर वापस लौट रहा था. मुझे बाबा रामदेव मिल गए. हम दोनों मिले और वो मुझे हाथ पकड़कर मंच तक ले गए. हमारे बीच मामला खत्म हो चुका है और अब हम लोग सनातन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
दरअसल बीते करीब 4 सालों से अधिक वक्त से रामदेव और बृजभूषण के बीच वार-पलटवार का दौर जारी था. दोनों के बीच पतंजलि घी और अन्य प्रोडक्ट्स को लेकर बयानबाजी चल रही थी. इस दौरान बात कानूनी चौखट और 50 करोड़ की मानहानि तक भी पहुंची. लेकिन दो महीने पहले दिल्ली में विवाद का अंत हो गया.
अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास और चित्रकूट धाम के आलोक दास महाराज सहित अन्य की मौजूदगी में बृजभूषण और रामदेव के बीच मतभेद दूर हुआ. दोनों ने बातचीत के दौरान अपनी बातें सामने रखीं और भ्रम को दूर किया. यह अहम मुलाकात रही और विवाद का अंत हो गया. इसके बाद दोनों दिग्गज पहली बार सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आए हैं.