Last Updated:
सीधी जिले के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पिछले 12 सालों से राम दरस जायसवाल सड़क किनारे ठेला लगाकर लोगों को महज 30 रुपये में डोसा खिला रहे हैं. मऊगंज के रहने वाले राम दरस के डोसे की खासियत उसकी बेहतर क्वालिटी, साफ-सफाई और स्वाद है.
सीधी. सीधी जिले में एक ऐसी दुकान है जहां डोसा काफी कम दाम पर मिलता है. वह सड़क के किनारे ठेला लगाते हैं और डोसा बना करके लोगों को खिलाते हैं. लेकिन इस डोसे की क्वालिटी फाइव स्टार होटल के बराबर रहती है. यहां पर इस डोसे की कीमत ₹30 है. यही वजह है कि काफी संख्या में लोग यहां डोसा खाने के लिए आते हैं.
दुकान के संचालक राम दरस जायसवाल ने बताया गया कि वह मऊगंज के रहने वाले हैं लेकिन उनका व्यापार सीधी जिले के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पिछले 12 सालों से संचालित है. उन्होंने बताया कि बेहतर क्वालिटी की वजह से आज उनकी दुकान काफी फेमस है. वह ठेले पर डोसा बनाने का काम करते हैं लेकिन उनकी दुकान कोई फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. वह साफ सफाई काफी ध्यान रखते हैं. डोसे के साथ जो सब्जी देते हैं वो भी काफी बेस्ट क्वालिटी की देते हैं और मात्र ₹30 में डोसा लोगों को उपलब्ध कराते हैं. साथ में टमाटर की चटनी और नारियल मूंगफली की चटनी देते हैं. यही वजह है कि काफी संख्या में लोग वहां पर खाने के लिए आते हैं.
अलग होती है मसाले की क्वालिटी
उन्होंने बताया कि 12 साल से सामान रेट में वह निरंतर लोगों को डोसा उपलब्ध करा रहे हैं. वह हर दिन 5 से ₹6000 की कमाई भी कर लेते हैं. यही वजह है की सीधी जिले के अलग-अलग कोने से लोग उनके पास आते हैं और डोसा खाते हैं.
राम दरस जायसवाल के द्वारा बताया गया कि उनके मसाले की क्वालिटी अलग रहती है. क्वालिटी में कोई कंप्रोमाइज नहीं करते. ग्राहकों के सेहत का ख्याल रखते हैं. शुद्ध तेल का इस्तेमाल करते हैं. बचे हुए प्रोडक्ट का उपयोग दूसरे दिन नहीं करते ताकि लोगों को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना हो. उनकी दुकान पर लोगों की लंबी कतार लगती है. डोसा खाने के लिए लोग इंतजार करते हैं और उन्हें काफी ऑर्डर भी मिलते हैं