Warning to stay alert by Administration: हफ्तेभर जरा बचके रहना कभी भी डोल रही है धरती प्रशासन ने भारत से 5000km दूर जारी की वॉर्निंग

Warning to stay alert by Administration: हफ्तेभर जरा बचके रहना कभी भी डोल रही है धरती प्रशासन ने भारत से 5000km दूर जारी की वॉर्निंग


Last Updated:

Warning for One week to be aware: सोचिए, अगर आप जिस जगह पर रहते हों, वहां आपसे कहा जाए कि अगले हफ्ते बचकर रहिएगा क्योंकि कभी भी कुदरत आप पर कहर ढा सकती है. कुछ ऐसा ही हुआ है भारत से 5000 किलोमीटर दूर जापान में, जहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं.

Zoom

जापान में जारी हुआ हफ्तेभर का अलर्ट. (क्रेडिट- रॉयटर्स)

Constant Earthquake Hitting Japan: भारत से हजारों किलोमीटर की दूरी पर मौजूद उसके दोस्त के घर अलग किस्म की वॉर्निंग जारी की गई है. जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रान्त में  फिर आज सुबह ही धरती कांप उठी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई. अचानक आए झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने पड़े.

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. आशंका है कि इसी स्तर का एक और भूकंप आ सकता है. जापान में पिछले कुछ दिनों में इस तरह के झटके कई बार महसूस किए गए हैं. गनीमत ये रही है कि इसके बाद कोई सुनामी की वॉर्निंग जारी नहीं की गई है. हालांकि इस बार झटकों की निरंतरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को पहले से ही सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

10 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार आज देर रात  2 बजकर 22 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र कुमामोटो के अमाकुसा-अशिकीता क्षेत्र में था. भूकंप का केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे होने के कारण आसपास के इलाकों में तेज कंपन महसूस किया गया. जापान के सात स्तर वाले भूकंप तीव्रता पैमाने पर कुछ क्षेत्रों में इसकी तीव्रता लोअर-5 दर्ज की गई. इस बार भी भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई पर लोगों को सतर्क रहने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है.

रोक दी गईं बुलेट ट्रेन की सेवाएं 

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कई कदम उठाए. मिनामाता और कुमा के प्रशासन ने कुछ इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए. वहीं रेलवे सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा. JR क्यूशू ने हाकाता और कागोशिमा-चूओ स्टेशनों के बीच क्यूशू शिंकानसेन की 8 ट्रेन सेवाएं रोक दीं. इस फैसले से करीब 5,600 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. भूकंप के झटके केवल क्यूशू द्वीप तक सीमित नहीं रहे, बल्कि शिकोकू और होन्शू के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए.

पहले आ चुके हैं कई बड़े भूकंप 

  • कुमामोटो में आए इस भूकंप ने लोगों को जुलाई में आई विनाशकारी आपदा की याद दिला दी. 28 जुलाई को इसी प्रान्त में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था. उस घटना में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा था.
  • इसके अलावा अगस्त में टोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी प्रान्त में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 37 लोग घायल हुए थे. अगस्त के बाद जापान में 5 या उससे अधिक तीव्रता वाला पहला झटका बताया गया है.



Source link