WTC Points Table के टॉप पर साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश को हराकर फाइनल की ओर मजबूत कदम

WTC Points Table के टॉप पर साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश को हराकर फाइनल की ओर मजबूत कदम


होमखेलक्रिकेट

WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पर साउथ अफ्रीका, BAN को हराकर फाइनल की ओर मजबूत कदम

Last Updated:

South Africa beat A दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की. दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने छह विकेट लिए, जिससे मेहमान टीम 168 रन पर सिमट गई, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 12 रनों के छोटे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

Zoom

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हराया.

जोहानिसबर्ग: पहली पारी में 400 रन बनाने के बावजूद बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को नहीं हरा पाया और मेजबानों ने नौ विकेट से बंपर जीत हासिल करते हुए दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड बना ली. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने जवाब में 557 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और 157 रन की मजबूत बढ़त बना ली, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और पांचवें दिन जीत पक्की कर ली.

साउथ अफ्रीका ने 557 रन बनाते हुए बांग्लादेश पर 157 रन की लीड ले ली थी, बांग्ला टाइगर्स ने पांचवें और आखिरी दिन जैसे-तैसे पारी की हार टाली और साउथ अफ्रीका को सिर्फ 12 रन का ही लक्ष्य दे पाया, जिसे टीम ने एक विकेट खोकर आसानी से हासिल करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तौहिद ह्रदय, लिट्टन दास के शतक के बूते 400 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 557 रन बना डाले. मार्कस एकरमैन ने 157 रन बनाए तो रियान रेकल्टन ने 102 रन की पारी खेली. मगर एक वक्त साउथ अफ्रीकी टीम सात विकेट पर 376 रन के साथ मुश्किल में लग रही थी, लेकिन 10वें नंबर पर उतरे कागिसो रबाडा ने 72 रन बनाकर स्कोर 557 रन तक पहुंचा दिया.

हार्मर और रबाडा ने बांग्लादेश को ध्वस्त किया
टेस्ट मैच में बने रहने की कोशिश कर रही बांग्लादेशी टीम, दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाने के लिए जरूरी साझेदारियां नहीं बना सकी. गेंदबाजी में साइमन हार्मर सबसे प्रभावशाली रहे, उन्होंने 12.3 ओवर में 51 रन देकर 6 विकेट लिए, उनके छह विकेट निर्णायक साबित हुए और बांग्लादेश की पूरी टीम 55.3 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई. कगिसो रबाडा ने उनका बेहतरीन साथ दिया, उन्होंने 16 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें पांच मेडन ओवर भी शामिल थे. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पूरी पारी के दौरान बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा.



Source link