Ramayana Records: 2 हफ्तों में रामायण ने तोड़े ये 20 रिकॉर्ड, रणबीर-यश-साई की चांदी, बस इन फिल्मों से पीछे

Ramayana Records: 2 हफ्तों में रामायण ने तोड़े ये 20 रिकॉर्ड, रणबीर-यश-साई की चांदी, बस इन फिल्मों से पीछे


Last Updated:

इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों की बात हो तो रामायण और धुरंधर जैसी फिल्मों का जिक्र होता है. दिवाली के मौके पर ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज हुआ. जिसने 14 दिन के अंदर 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ इसने कई रिकॉर्ड भी कायम किए हैं. चलिए बताते हैं आखिर दो हफ्तों में रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म ने कौन कौन से रिकॉर्ड धवस्त किए हैं?

Ramayana Records: 1. रामायण का सबसे पहला रिकॉर्ड था कि इसने एक दिन में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री की थी. ये एक दिन में 16.60 लाख के साथ सबसे ज्यादा टिकटें बुक माय शो में रामायण की बुक की गई थी.

2. BookMyShow पर हर घंटे सबसे ज्यादा टिकट बिक्री: घंटों के हिसाब से भी इसने रिकॉर्ड कायम किया था. जहां ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर हर घंटे सबसे ज्यादा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था. जहां एक घंटे में इसने 1.40 लाख से ज्यादा टिकटें सेल हुई थीं. ये इसकी ओपनिंग वीक की डिमांड को भी दिखाया है.

3. लगातार चार दिनों तक 10 लाख से ज्यादा टिकट बिके: रामायण ने BookMyShow पर लगातार चार दिनों तक हर दिन 10 लाख से ज्यादा टिकट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा करने वाली यह छठी भारतीय फिल्म बन गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4. हिंदी फिल्मों में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड: नमित मल्होत्रा की फिल्म ने एडवांस बुकिंग समेत अपने पहले वीकेंड में 54.76 लाख टिकट बेचे. हिंदी फिल्मों में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा टिकट बेचने के मामले में रामायण तीसरे नंबर प आई.

5.सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग: रामायण ने इस फॉर्मेट में भी कामयाबी दर्ज की. ये सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग बनी जिसने करीब 18.75 करोड़ का कारोबार इस फॉर्मेट से किया. ये अपने आप में एक बेंचमार्क था.

6.सिंगल डे में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म: एक ही दिन में इंडिया में रामायण ने 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई. जिसने धुरंधर 2: द रिवेंज के साथ ये रिकॉर्ड कायम किया.

7. सबसे तेज 300 करोड़: रणबीर कपूर-साई पल्लवी ने सिर्फ 5 दिन के अंदर 300 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन पार कर नया बेंचमार्क स्थापित किया था. इसीके साथ ये एनिमल और पठान से आगे निकल गई.

8. फर्स्ट मंडे और कसौटी पर खरी उतरी: फिल्म ने अपने पांचवे दिन यानी मंडे को भारत में 95 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया. ये मंडे की कसौटी पर खरी उतने वाली पहली फिल्म बन गई. इससे पहले 60 करोड़ रुपये तक का ही रिकॉर्ड दर्ज था.

9. मंगलवार और सबसे ज्यादा कलेक्शन: रामायण ने छठे दिन यानी मंगलवार को 78.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया और मंगलवार को भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया. इससे पहले मंगलवार को गदर 2 का हाईएस्ट कलेक्शन 55 करोड़ रुपये था.

10. बुधवार के हिसाब से भी बड़ा कलेक्शन: फर्स्ट बुधवार को शाहरुख खान की पठान ने 55 करोड़ का कारोबार किया था. अब रणबीर ने इस रिकॉर्ड को भी भेदा और 61 करोड़ का आंकड़ा पार किया. इसी के साथ रामायण ने तीन ऑस टाइम वीकडे रिकॉर्ड भी तोड़े.

11. पहले वीकेंड का कलेक्शन: वीकेंड तक आते आते रामायण ने 1000 करोड़ के क्लब को छुआ. इसने पुष्पा 2: द रूल और धुरंधर 2: द रिवेंज के बाद ये मुकाम हासिल किया और तीसरे सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई जो इस क्लब में शामिल हुई.

12. रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग: रणबीर कपूर के सालों के करियर में एनिमल सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म थी. लेकिन रणबीर ने रामायण से साल 2023 का रिकॉर्ड तोड़ा. एनिमल की फर्स्ट डे की कमाई 63.80 करोड़ थी जबकि रामायण की 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई रही.

13. साई पल्लवी की भी सबसे बड़ी ओपनर: साई पल्लवी की सबसे बड़ी ओपनर अमरन फिल्म के नाम थी जिसने 21 कोरड़ रुपये कमाए थे. अब साई ने एक नया रिकॉर्ड मां सीता का रोल निभाकर बनाया है.

14. नितेश तिवारी अभी अपने रिकॉर्ड से दूर, लेकिन ये मुकाम हासिल किया: नितेश तिवारी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म दंगल है जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का कारोबार किया था. मगर दंगल का पहले दिन का रिकॉर्ड तो रामायण तोड़ चुकी है. दंगल को भारत में 29.78 करोड़ के नेट कलेक्शन से ओपनिंग मिली थी.

15. साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर: दृश्यम 3 का किला भेदते हुए रामायण हिंदी पट्टी में सबसे बड़ी ओपनर भी बनी. मगर अभी भी रामायण धुरंध द रिवेंज से पीछे है. इसने सभी भाषाओं में 102.55 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था.

16. यश ने तीसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म दी: यश ने केजीएफ और इसके सीक्वल से पैन इंडिया धूम मचाई थी. अब उन्होंने रामायण से वही कारनामा किया है. ये उनकी तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

17. 500 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म: रामायण पार्ट 1 ने केवल 7 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था. ये सबसे तेजी से ये रिकॉर्ड बनाने वाली भी फिल्म बनी. इसके आगे अभी भी धुरंधर 2 है.

18. 1000 करोड़ के क्लब में शामिल: रामायण वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इसके आगे पुष्पा 2 और धुरंधर 2 है.

19. 1500 करोड़ के क्लब में: 14 दिन के अंदर रामायण ने ये आंकड़ा भी पार कर लिया है. ये सबसे तेजी से ये कारनाम करने वाली फिल्म भी बन गई है.14 दिन में इसका दुनिया भर में लगभग 1,519.05 करोड़ रुपये तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,009.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है.

20. ओवरसीज कलेक्शन: दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार के बाद ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी रामायण तीसरे नंबर पर है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 510 करोड़ रुपये हो चुका है. इसने इस लिस्ट में धुरंधर 2, बजरंगी भाईजान और अंधाधुन जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link