‘रिंकिया को ले जाओ मनोज तिवारी’ रीति ने काजी को दी गंदी गालियां, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास, फिर से हुईं ट्रोल

‘रिंकिया को ले जाओ मनोज तिवारी’ रीति ने काजी को दी गंदी गालियां, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास, फिर से हुईं ट्रोल


Last Updated:

Rhiti Tiwari Trolled for Vulgar Abuses at Qazi: बिग बॉस 20 के डिस बैटल टास्क में रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दीं अभद्र गालियां! काजी ने उतारी जैकेट, उदिति सिंह रोईं फूट-फूटकर. भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ने मनोज तिवारी की बेटी रीति को जमकर किया ट्रोल. नीचे पढ़ें पूरा रिटेन अपडेट.

Zoom

रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी गालियां (फोटो साभार-instagram@jiohotstarreality)

नई दिल्ली: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉस 20 ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. वहीं काजी तौकीर लगातार अपनी सिंगिंग और अतरंगी हरकतों के चलते हर तरफ छाए हुए हैं. पिछले यानी दूसरे वीकेंड का वार में आपने देखा था कि काजी तौकीर और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने काजी के बीमारी वाले झूठ को सुनकर उनको काफी कुछ भला-बुरा कहा था.

जिसके बाद से रीति काफी ज्यादा ट्रोल भी हुई थीं. वहीं अब रीति रविवार के एपिसोड के बाद से एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. पिछली बार रीति ने काजी तौकीर के पिता को लेकर कमेंट पास किया था, उन्होंने काजी से बहसबाजी में ये कह दिया था कि तेरे बाप की नौकर नहीं हूं साले. वहीं इस बार उन्होंने सिंगर को अभद्र गालियां दे दीं, जिसका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, इसी प्रोमो के चलते अब वे सोशल मीडिया पर एक बार फिर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं.

रीति ने काजी तौकीर को दी गाली

रविवार के एपिसोड में डिस बैटल टास्क ऑर्गनाइज किया गया. जिसमें संचालक गुल्लू बने थे वहीं इसे दो टीमों में बांटा गया था. एक टीम काजी तौकीर की, दूसरी टीम यंग डीएसए की. काजी की टीम में शो में बने उनके दोस्त, आरिश्फा खान, उदिति सिंह, माही विज, अमन गांधी थे, इसके अलावा कनिका मान और ईशा रिक्की भी उसी टीम में थीं. यंग डीएसए की टीम में स्काउट, आम्रपाली दुबे, लव गिल, आसिफ खान और रीति तिवारी नजर आए. इस टास्क में दोनों टीमों को एक दूसरे को डिस करना था. शुरुआत में सभी ने एक दूसरे को डिस किया, बाद में जब काजी-उदिति और रीति के बीच स्टेज पर डिस बैटल हुआ तो, रीति ने पहले उदिति और काजी की बॉन्डिंग पर डिस कर दिया. वहीं काजी ने भी रीति को म्यूट बटन दबाने जैसी लाइनें बोलीं. इसके बाद रीति ने काजी तौकीर को डिस करते हुए अभद्र गाली दे डाली. वायरल प्रोमो में दिखाया गया कि रीति की बातें सुनकर उदिति वहां से हट जाती हैं और कहती हैं मैं ये नहीं सुन सकती बकवास. वहीं काजी भी रीति की बातें सुनकर बेहद गुस्सा हो जाते हैं और वे अपनी जैकेट उतारकर फेंक देते हैं और कहते हैं बंद कर मैं ये सब नहीं सुन सकता. तभी रीति कहती हैं मुद्दा मिल गया इनको फुटेज चाहिए, काजी गुस्से में रीति से कहते हैं शटअप नाउ, जिसके बाद रीति अपना आपा खो बैठती हैं और काजी तौकीर को कहती हैं कि मुझको शटअप बोलेगा साले इसी के बाद वो काजी को और भी गंदी गालियां देती हैं और कहती हैं तू है ही नहीं साले.

काजी ने मनोज तिवारी से रीति को लेकर कही ये बात

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि दोनों के बीच हुई इस बहस के बाद उदिति रोती दिखाई देती हैं. वह रोते हुए कहती हैं मेरे मम्मी-पापा देखेंगे. वहीं काजी कैमरे के सामने जाकर कहते हैं कि लिमिट होती है रोस्टिंग की भी, ये बहुत ही घटिया था यार, तभी माही कहती हैं आप उनसे और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं. तभी काजी कहते हैं कि मेरा खून गरम नहीं होगा क्या? इसके बाद वह कैमरे के सामने जाकर कहते हैं ये आपके लिए है मनोज तिवारी जी अपनी डॉटर को देखो..नॉट डन.

View this post on Instagram





Source link