Last Updated:
DU Paid Internship 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के जरिए जापानी कंपनी Sprix Learning में पेड इंटर्नशिप का अवसर है. डीयू के मौजूदा और पासआउट स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें 60,000 रुपये तक का बंपर स्टाइपेंड मिलेगा.
DU Paid Internship 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप का शानदार अवसर है
नई दिल्ली (DU Paid Internship 2026). पढ़ाई के साथ-साथ मोटी कमाई करने का मौका मिल जाए तो यह सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है. कॉलेज लाइफ में इंटर्नशिप सिर्फ रिज्यूमे को अपडेट करने का जरिया नहीं, बल्कि करियर की मजबूत नींव रखने का बेहतरीन रास्ता होती है. अक्सर स्टूडेंट्स अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप नहीं मिलने की शिकायत करते हैं. ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स के लिए बेहद शानदार पेड इंटर्नशिप का अवसर लाया है.
जापानी कंपनी Sprix Learning में मैनेजमेंट इंटर्न बनने का मौका
यह इंटर्नशिप जापान की मशहूर मल्टीनेशनल एजुकेशन कंपनी Sprix Learning ऑफर कर रही है. यह कंपनी टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है और 56 से ज्यादा देशों में अपने एजुकेशन और लर्निंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है. भारत में यह कंपनी IIT के ट्यूटर्स के साथ मिलकर स्टूडेंट्स को बेहतर एकेडमिक ट्रेनिंग और टेस्ट प्रिपरेशन के प्रोग्राम मुहैया कराती है. चयनित इंटर्न्स को कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट, स्कूल आउटरीच पार्टनरशिप और मार्केटिंग जैसे अहम डिपार्टमेंट्स में काम करने का मौका मिलेगा.
डीयू की इंटर्नशिप के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पात्रता के नियम बहुत ध्यान से समझ लें:
- शैक्षणिक योग्यता: दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या पीएचडी कर रहे सभी मौजूदा स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
- पूर्व छात्र (Alumni): डीयू के पासआउट स्टूडेंट्स भी इस शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
- कोर्स प्रायोरिटी: खास तौर पर BBA, BCom, BMS, MBA या इससे जुड़ प्रोग्राम्स के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स और हाल ही में ग्रेजुएट हुए युवा इसके लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं.
- स्किल: कम्युनिकेशन स्किल्स दमदार होनी चाहिए क्योंकि आपको कंपनी के बिजनेस और लर्निंग सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाना होगा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी की इंटर्नशिप में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
दिल्ली यूनिवर्सिटी की इंटर्नशिप में हाइब्रिड मोड में काम करने की छूट मिलती है. इसका मतलब है कि कुछ दिन घर से और कुछ दिन ऑफिस जाकर काम करना होगा. हालांकि, एक बात का खास ध्यान रखें कि शनिवार को ऑफिस की ऑनसाइट अटेंडेंस लगाना अनिवार्य है. इस इंटर्नशिप की लोकेशन दिल्ली रहेगी. काम और परफॉर्मेंस के आधार पर 10,000 से लेकर 60,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा बेहतरीन परफॉर्मेंस पर अलग से इंसेंटिव्स भी दिए जाएंगे.
गूगल फॉर्म के जरिए करें झटपट अप्लाई
दिल्ली यूनिवर्सिटी की पेड इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:
- डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ऑफिशियल वेबसाइट placement.du.ac.in या dsw.du.ac.in पर जाएं.
- वहां दिए गए ‘Sprix Learning Internship’ के लिंक या गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें.
- फॉर्म में अपना नाम, उम्र, कोर्स, कॉलेज और कांटेक्ट डिटेल्स एकदम सही-सही भरें.
- आप चाहें तो डीयू के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किए गए QR Code को स्कैन करके भी सीधे गूगल फॉर्म तक पहुंच सकते हैं.
- शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेंट्स को कंपनी की तरफ से ईमेल या फोन नंबर के जरिए इंटरव्यू या अगले प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा.