Last Updated:
PM Modi at FICCI Meeting: पीएम मोदी ने फिक्की के कार्यक्रम में कहा, “आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है. साथ-साथ गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी बहुत तेज है.” उन्होंने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, “वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी को गर्व से भरने वाली है. यह रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है.”
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है.
PM Modi in FICCI Annual Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में संसाधनों का इस्तेमाल हथियार के रूप में हो रहा है और इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकसित करने पर फोकस करना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का अवसर विशेष है. फिक्की अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है. किसी संस्था का 100 वर्षों तक सतर्क और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ लगातार विकसित होना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना, एक बड़ी उपलब्धि है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगे बढ़ने से जरूरी है कि हम समय-समय आत्मचिंतन करें. यह बात केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और देश पर भी लागू होती है. इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित भारत में कैसे योगदान दे सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब संसाधनों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इंडस्ट्री को ऐसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, जिसकी मांग राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो.
प्रधानमंत्री ने फार्मा इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन देश आज भी एपीआई और इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है. ऐसे में इ़ंडस्ट्री को सोचना होगा कि कौन-सी चीजों को भारत में विकसित किया जा सकता है. ऐसी ही स्थिति कई और क्षेत्रों में है. देश को मिनरल में भी विशेषज्ञता हासिल करनी होगी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. दुनिया की कई बड़ी संस्थाओं का अनुमान है कि देश की विकास दर इस साल 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. भारत का अक्टूबर में निर्यात करीब 50 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो कि किसी एक महीने में देश द्वारा किया गया अब तक का सबसे अधिक निर्यात है. इन्हीं उपलब्धियों के चलते मूडीज, एसएंडपी, फिच रेटिंग और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं देश की विकास दर को ऊपर की ओर बढ़ा रही है.