Last Updated:
Baheda Fruit Benefits: आयुर्वेद में बहेड़ा, जिसे संस्कृत में विभीतकी कहा गया है यानि रोगो के भय को दूर करने वाला हो, आपको बताते चलें कि बहेड़ा एक बेहद खास औषधीय गुणों से भरपूर फल माना गया है. वो बहेड़ा जो त्रिफला का अहम हिस्सा हैं, जिसका पाचन सुधारने, गैस-कब्ज में राहत देने, खांसी व गले की परेशानी में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होता आ रहा है.
बलिया: आयुर्वेद में बहेड़ा, जिसे संस्कृत में विभीतकी कहा गया है यानि रोगो के भय को दूर करने वाला हो, आपको बताते चलें कि बहेड़ा एक बेहद खास औषधीय गुणों से भरपूर फल माना गया है. वो बहेड़ा जो त्रिफला का अहम हिस्सा हैं, जिसका पाचन सुधारने, गैस-कब्ज में राहत देने, खांसी व गले की परेशानी में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होता आ रहा है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को तनाव से बचाने में बेहद मददगार साबित हो सकता हैं. एक्सपर्टो के अनुसार, यह बालों और त्वचा की देखभाल में भी उपयोगी है. देखने में छोटा और सख्त यह फल किसी संजीवनी से कम नहीं है. इसका सेवन दो रूपों में किया जा सकता है.
शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मझौली बांसडीह रोड बलिया के 10 साल अनुभवी आयुर्वेदाचार्य सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा लोकल 18 से बताते है कि बहेड़ा को संस्कृत में विभीतकी (Terminalia bellirica) कहा गया है. इसका तात्पर्य ही रोगों के भय को दूर करने या निर्भीक से होता है. इसके स्वास्थ्य में बहुत सारे उपयोग बताए गए हैं. इसको हम अनेक तरीके से यूज कर सकते हैं. बहेड़ा बालों को पोषण देता है. इसके चूर्ण या तेल का उपयोग बालों का झड़ना, रूसी और असमय सफेदी कम करने में किया जा सकता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंहासों और त्वचा से जुड़े संक्रमणों को कम करने में सहायता करते हैं.
बलगम को ढीला करके श्वास नलियों को करता है साफ
उनका कहना है कि यह बलगम को ढीला करके श्वास नलियों को साफ करता है. यह सूजन कम करता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए हैं, जो श्वसन तंत्र की जलन व जकड़न को कम करते हैं. पारंपरिक रूप से इसका उपयोग खांसी, गले की खराश और सांस लेने की समस्या से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है. बहेड़ा आंखों की सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता हैं. इसके फल में हल्के रेचक गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज और गैस से राहत दिलाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, यह पाचन अग्नि को बढ़ाकर भूख, अपच व दस्त जैसी दिक्कतों को कम कर सकता है.
ऐसे कर सकते है इस्तेमाल
बहेड़ा लिवर के विषैले तत्वों को हटाने और लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने की भी क्षमता रखता हैं. बहेड़ा को दो फॉर्म में उपयोग किया जा सकता हैं. एक तो इसका चूर्ण बनाकर और दूसरा क्वाथ, काढ़ा यानि चाय के रूप में प्रयोग कर सकते हैं. रोगी के बलबला और सत्व के अनुसार ही इसका सेवन लाभकारी होता है. ऐसे अपने मन से सेवन करने पर इसका परिणाम गलत भी हो सकता है. इसलिए बगैर आयुर्वेदिक चिकित्सक के सलाह लिए इसका सेवन कत्तई न करें.