‘प्यार का तोहफा लाए हैं’, CM मोहन यादव का बिल्कुल अलग अंदाज, गाड़ी में गाना गाने का वीडियो वायरल

‘प्यार का तोहफा लाए हैं’, CM मोहन यादव का बिल्कुल अलग अंदाज, गाड़ी में गाना गाने का वीडियो वायरल


Last Updated:

मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय मंदसौर के दौरे पर हैं, जहां गाड़ी में जाते समय उन्होंने एक गाना गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. यह गाना 1973 में रिलीज हुई समझौता फिल्म का है, जिसमें वह कह रहे हैं कि बड़ी दूर से आए हैं.

Zoom

गाना गाते हुए मोहन यादव का वीडियो हुआ वायरल

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय मंदसौर के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रदेश वासियों को गांधी सागर प्रोजेक्ट का तोहफा दिया. जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. इस दौरान सीएम गाना गाते हुए नजर आए हैं. उन्होंने गाया कि बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं. अपना लो या ठुकरा लो. बड़ी दूर से आए हैं. अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग सीएम के अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. सीएम ने जो गाना गाया है. वह 1973 में रिलीज हुई समझौता फिल्म का है. उसे फिल्म में मुकेश और मोहम्मद रफी ने गाया था.

11500 करोड़ की लागत से बन रहा हाइड्रो प्रोजेक्ट
मंदसौर में मध्य प्रदेश सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट का आयोजन किया गया था, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसमें गांधी सागर पंप हाइड्रो प्रोजेक्ट भी शामिल है. यह साउथ एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इससे प्रदेश के लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 11500 करोड़ रुपए बताई जा रही है. वहीं इससे 1920 मेगावाट बिजली पैदा होने की संभावना जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से एक भी बूंद पानी बेकार नहीं जाएगा और पानी को ऊपर नीचे करके बिजली बनाई जाएगी. इसके अलावा इस प्रोजेक्ट की दो यूनिट दिसंबर में शुरू हो जाएंगी. इसके अलावा बाकी सात यूनिट भी अगले साल शुरू करने की योजना है. इससे प्रदेश वासियों को खूब फायदा होगा.

मोहन सरकार ने बदला 25 साल पुराना नियम
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ है कि अब तीन संतान वाले माता-पिता भी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा जिनके तीन बच्चे हैं, उनकी नौकरी नहीं जाएगी. जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए दिग्विजय सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार यह नियम लाई थी. अब मोहन सरकार ने इस नियम को बदल दिया है.



Source link