IND vs AFG: नहीं यार, हालैंड की नकल नहीं की… अभिषेक शर्मा ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए?

IND vs AFG: नहीं यार, हालैंड की नकल नहीं की… अभिषेक शर्मा ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए?


होमखेलक्रिकेट

हालैंड की नकल नहीं की… अभिषेक ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए

Last Updated:

Abhishek Sharma unique celebration reason: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंद में रिकॉर्ड शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा का यूनिक सेलिब्रेशन देखने मिला. फैंस ने इसे अपनी-अपनी तरह से समझने की कोशिश करने लगे. लोगों ने कहा कि ये जश्न तो मशहूर फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की कॉपी लगता है. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुद इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने मेडिटेशन पोज में अपनी 30 गेंद की सेंचुरी सेलिब्रेट की.

नई दिल्ली: 30 गेंद में ऐतिहासिक शतक ठोककर टीम इंडिया को सीरीज जिताने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपने यूनिक सेलिब्रेशन का राज खोल दिया है. विस्फोटक बल्लेबाज ने साफ कर दिया कि उनका जश्न न तो फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की नकल है और न उससे इंस्पायर्ड. दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 में खब्बू ओपनर ने 34 गेंद में 108 रन की रिकॉर्ड पारी खेली और भारत को मैच के साथ-साथ सीरीज भी जितवा दी.

पिच पर ही करने लगे मेडिटेशन
इस दौरान अभिषेक 30 गेंद में सेंचुरी के साथ भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. रोहित शर्मा के 34 गेंद वाले रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद अभिषेक ने अपना बल्ला रखा. हेलमेट उतारा और पिच पर ध्यान की मुद्रा में बैठ गए मानो अब शांति पाठ करने जा रहे हो. इस यूनिक सेलिब्रेशन के बारे में उन्होंने बताया:

मैं पिछले छह महीने-एक साल से मेडिटेशन और ध्यान कर रहा हूं क्योंकि जब आप पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं तो एक क्रिकेटर के तौर पर कई उतार-चढ़ाव आते हैं. तो ऐसे में आप अपने मन को स्थिर कैसे रखते हैं? मुझे लगता है कि मेडिटेशन से मुझे सच में बहुत मदद मिली और मैं बस यही चाहता था कि अगर कोई इसे देखे, या किसी क्रिकेटर को लगे कि इससे सच में मुझे पिछले छह से आठ महीनों में मदद मिली है. तो बस उसी के लिए यह खास सेलिब्रेशन था कि जो चीज मुझे स्थिर रखती है.

भारत ने मैच और सीरीज दोनों जीती
अभिषेक शर्मा की इस सेंचुरी की मदद से ही भारत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाया. जवाब में अफगानिस्तान की पारी 14.1 ओवर में महज 94 रन पर ही सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने आखिरी मैच में 127 रन से फतह हासिल करते हुए तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया. भारत शुरुआती दोनों मैच सात-सात विकेट से जीतकर पहले ही श्रृंखला में अजेय लीड ले चुका था.



Source link