Last Updated:
मुंगेर में चौबीस नवंबर को रोजगार मेला लगेगा. इसमें 20 से अधिक निजी कंपनियां शामिल होंगी. इसके जरिए करीब दो हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है. 8वीं पास से लेकर 24 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे. मेला स्थल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलेगी.
मुंगेर: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मुंगेर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में एक-दो नहीं, बल्कि 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि इस रोजगार मेले के जरिए करीब 2 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है.
यह जानकारी Local 18 पर मुंगेर के जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित ने दी है.बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय मुंगेर के प्रयास से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.
20 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
मुंगेर जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने लोकल 18 से बताया 24 नवंबर को रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी. ये कंपनियां अलग-अलग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 2 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है.
8वीं पास से ऊपर के युवा ले सकेंगे हिस्सा
जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए. वहीं, इसमें शामिल होने वाले युवाओं की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. यानी इस निर्धारित आयु वर्ग के युवा अपनी योग्यता के अनुसार निजी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं. बताया गया रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. हालांकि, जिन युवाओं ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए मेला स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
इंटरव्यू के लिए साथ लेकर पहुंचें ये दस्तावेज
रोजगार मेले में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी प्रमाण पत्र और रिज्यूम लेकर आना होगा. कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.ऐसे में अगर आप मुंगेर या आसपास के जिले के रहने वाले हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह रोजगार मेला आपके लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है. 20 से अधिक कंपनियों की मौजूदगी और करीब 2 हजार रोजगार के अवसर युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का मौका देंगे.