Last Updated:
Kota Medical College Ragging Case: कोटा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. यहां महज 38 दिन के भीतर तीसरी बार रैगिंग की शिकायत ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि सीनियर छात्र जूनियर विद्यार्थियों को गुलामों की तरह रहने, झुककर चलने, हाथ पीछे बांधकर रखने और सलामी देने के फरमान सुना रहे हैं. जूनियर छात्रों के बाल और कपड़ों को लेकर भी कथित तौर पर नियम थोपे जा रहे हैं. विद्यार्थियों ने 17 नवंबर को व्हाट्सऐप चैट के सबूतों के साथ नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी से शिकायत की. आयोग ने कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है.
कोटा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है
कोटा. राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है. कॉलेज में महज 38 दिन के भीतर तीसरी बार रैगिंग की शिकायत मिलने से मेडिकल शिक्षा व्यवस्था और एंटी रैगिंग नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बार सीनियर छात्रों पर जूनियर विद्यार्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उन्हें गुलामों की तरह रहने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं. जूनियर छात्रों ने इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन को व्हाट्सऐप चैट के सबूतों के साथ शिकायत भेजी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएमसी ने कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं.
छात्रों ने जो शिकायत की है उसके अनसुार कॉलेज के कुछ सीनियर छात्र जूनियर विद्यार्थियों पर अजीबोगरीब नियम थोप रहे हैं. आरोप है कि जूनियर छात्रों को सीनियर के सामने झुककर चलने, हाथ पीछे बांधकर रखने और उन्हें सलामी देने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इतना ही नहीं, उन्हें गुलामों की तरह रहने और सीनियर के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. जूनियर विद्यार्थियों के बाल छोटे रखने और कपड़ों को लेकर भी कथित तौर पर नियम बनाए गए हैं. इन फरमानों के जरिए जूनियर छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है.
17 नवंबर को NMC से शिकायत कर चैट के सबूत भी दिए
जूनियर विद्यार्थियों ने 17 नवंबर को नेशनल मेडिकल कमीशन से इस मामले की शिकायत की. शिकायत के साथ व्हाट्सऐप चैट के सबूत भी भेजे गए हैं. इनमें कथित तौर पर सीनियर छात्रों की ओर से दिए गए निर्देशों और जूनियर विद्यार्थियों के साथ किए जा रहे व्यवहार का जिक्र है. शिकायत मिलने के बाद एनएमसी ने मामले को गंभीरता से लिया है. आयोग ने कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी से जवाब मांगा है और 24 घंटे के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
38 दिन में तीसरी शिकायत, अक्टूबर में भी आए थे मामले
NMC ने एंटी रैगिंग कमेटी से मांगा जवाब
एनएमसी ने कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है. आयोग ने पूछा है कि अब तक मिली शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई और पहले शिकायतों पर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए. इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि क्या संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है और क्या हॉस्टल वार्डन सहित जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लिया गया है. फिलहाल कॉलेज की ओर से भेजी जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार है. अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और रैगिंग के आरोपों पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है. लगातार सामने आ रही शिकायतों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए नियम आखिर जमीन पर कितने प्रभावी हैं.