Stock Market Today: शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,310 के पास

Stock Market Today: शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,310 के पास


भारतीय शेयर बाजार में आज 19 नवंबर को कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है. निवेशकों की नजर आज बाजार की चाल, प्रमुख शेयरों और सेक्टरों के परफॉर्मेंस पर रहेगी.

November 19, 202611:18 IST

किन सेक्टर्स में तेजी

ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की तेजी रही. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक इंडेक्स भी 1.7% चढ़े. हालांकि, IT इंडेक्स में करीब 1.5% की गिरावट दर्ज की गई. मिडकैप इंडेक्स 0.5% ऊपर रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा था.

November 19, 202611:17 IST

शेयर बाजार में रिकवरी

शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. सेंसेक्स 247.99 अंक यानी 0.30% की बढ़त के साथ 82,279.80 पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 83.20 अंक यानी 0.33% चढ़कर 25,308.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

November 19, 202611:16 IST

Paytm में लगा लोअर सर्किट

One 97 Communications यानी Paytm के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर 10% टूटकर 1,701 रुपये पर पहुंच गया और लोअर सर्किट में लॉक हो गया.

November 19, 202610:28 IST

Paytm के शेयरों में गिरावट

UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित MDR चार्ज लागू होने में और देरी की खबरों के बीच Paytm के शेयरों में 6% तक की गिरावट आई, जबकि Pine Labs के शेयर करीब 4% टूट गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज लागू होने में देरी हो सकती है. वहीं, मर्चेंट-टू-मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज पहले के अनुमान से काफी कम रखा जा सकता है.

November 19, 202609:38 IST

IT, मीडिया और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

गुरुवार, 19 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. शुरुआती कमजोरी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी गिरावट बढ़ा दी. सुबह करीब 9:35 बजे सेंसेक्स 288.71 अंक यानी 0.35% गिरकर 81,743.10 पर आ गया, जबकि निफ्टी 109.75 अंक यानी 0.44% टूटकर 25,118.20 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से ज्यादा रही. कुल 1,194 शेयरों में तेजी, 1,726 में गिरावट और 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

सेक्टर के लिहाज से IT इंडेक्स करीब 2% नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि मीडिया और मेटल इंडेक्स में लगभग 1% की गिरावट थी. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% टूट गया.

November 19, 202608:54 IST

Infosys और Tonbo Imaging भी चर्चा में

Infosys की सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी जापान की NTT Docomo के साथ जॉइंट वेंचर बनाएगी. यह वेंचर AI आधारित मेटावर्स इकोसिस्टम विकसित करने पर काम करेगा. वहीं, Tonbo Imaging India को रक्षा मंत्रालय से करीब 35.62 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को थर्मल वेपन साइट्स और उनसे जुड़े उपकरणों की सप्लाई करनी है.

November 19, 202608:54 IST

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

NALCO ने रूस की कंपनी RUSAL के साथ रेड मड से महत्वपूर्ण खनिज स्कैंडियम निकालने के लिए समझौता किया है. LT Foods की अमेरिकी सब्सिडियरी ने MK Foods Holdings में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 58 लाख डॉलर का करार किया है. Bharat Forge ने Kalyani Strategic Systems में 290.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है. वहीं, Dalmia Bharat का बोर्ड 23 नवंबर को शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा. Sky Gold and Diamonds ने 1,800 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है.

November 19, 202608:15 IST

Anthropic IPO: 83 डॉलर प्रति शेयर पर आया AI कंपनी का IPO, निवेशकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Anthropic ने अपने IPO के लिए एक शेयर की कीमत 83 डॉलर तय की है. यह कीमत कंपनी की शुरुआती अनुमानित रेंज 70 से 78 डॉलर प्रति शेयर से ज्यादा है. निवेशकों की ओर से इस IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और शेयरों की मांग ऑफर किए गए शेयरों से कई गुना अधिक रही. (पूरी खबर यहां पढ़ें)

November 19, 202608:10 IST

Nifty 50 गिरावट के साथ बंद

पिछले कारोबारी सत्र में Nifty 50 गिरावट के साथ बंद हुआ. इंडेक्स 159.45 अंक यानी 0.63 फीसदी टूटकर 25,227.95 के स्तर पर आ गया. कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,390.80 का हाई और 25,141.80 का लो बनाया. वहीं, इंडेक्स ने 25,323.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी.



Source link