नई दिल्ली (School Winter Vacation 2026). नवंबर की सुबह-शाम वाली गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. ज्यादातर स्कूलों में हाफ ईयर्ली एग्जाम खत्म हो चुके हैं. पढ़ाई-लिखाई के स्ट्रेस के बीच बच्चों और पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल घूम रहा है- सर्दियों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी? साल खत्म होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. लोग नए साल पर घूमने या घर पर आराम करने की प्लानिंग करने लगे हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभागों ने विंटर वेकेशन का खाका तैयार कर लिया है.
विंटर वेकेशन कब शुरू होगी?
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने विंटर वेकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. अक्सर मौसम यानी तापमान में गिरावट या बढ़त के आधार पर सर्दी की छुट्टी का ऐलान किया जाता है. नीचे आप राज्यवार विंटर वेकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं:
यूपी में 15 की जगह मिल सकती हैं 16 छुट्टियां
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर के मुताबिक, राज्य में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक कुल 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश तय है. यूपी सरकार के 2027 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी है. ऐसे में स्कूल 15 जनवरी को भी बंद रहेंगे और सीधे 16 जनवरी को खुलेंगे. बच्चों को लगातार 16 दिनों की छुट्टी मिलेगी. 31 अक्टूबर से यूपी के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है, जो 31 मार्च तक लागू रहेगा.
दिल्ली और राजस्थान में विंटर वेकेशन कब होगी?
जम्मू-कश्मीर में सबसे लंबा विंटर ब्रेक
पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए वहां का कैलेंडर मैदानी राज्यों से बिल्कुल अलग होता है. यहां के एकेडमिक प्लानर के मुताबिक, छोटी कक्षाओं (फाउंडेशनल, प्रिपरेटरी और मिडिल स्टेज) के बच्चों को 7 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक यानी 2.5 महीने से भी ज्यादा की छुट्टियां मिलेंगी. वहीं, 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 14 दिसंबर 2026 से 21 फरवरी 2027 तक स्कूल बंद रहेंगे.
पेरेंट्स के लिए काम की बात
अगर आप बाहर घूमने या टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं तो 2 बातों का खास ध्यान रखें:
- ये तारीखें सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के कैलेंडर पर आधारित हैं. सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से जुड़े प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं.
- उत्तर भारत में जनवरी के पहले और दूसरे हफ्ते में अक्सर घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहता है. ऐसे में जिला प्रशासन या डीएम के आदेश पर छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं.
सफर की योजना बनाने से पहले अपने बच्चे के स्कूल से जारी होने वाला ऑफिशियल सर्कुलर अच्छी तरह से चेक कर लें.