Gold Silver Price Today: आज चांदी 1.61 लाख के पास, सोने में गिरावट जारी, जानें कितने में मिलेगा 18K का हार

Gold Silver Price Today: आज चांदी 1.61 लाख के पास, सोने में गिरावट जारी, जानें कितने में मिलेगा 18K का हार


सोने की कीमतों में आज 19 नवंबर को गिरावट देखी जा रही है. सोने का भाव MCX पर 295 रुपये गिरकर 129519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत 406 रुपये उछलकर 161140 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में भी इन मेटल्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. सोने की कीमत 0.44 फीसदी गिरकर 3726 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है और चांदी 0.06 फीसदी चढ़कर 45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. ऐसे में अगर आज आप सोने का हार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये जरूर समझ लें कि सोने का भाव आपके शहर में कितना है.

आज सोने की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,325 से 13,340 रुपये प्रति ग्राम के बीच है. दिल्ली में सोना सबसे महंगा 13,340 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में इसकी कीमत 13,325 रुपये प्रति ग्राम है. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 13,326 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ज्यादातर शहरों में 12,214 रुपये प्रति ग्राम है. दिल्ली में इसका भाव 12,229 रुपये और वडोदरा व अहमदाबाद में 12,219 रुपये प्रति ग्राम है.

अगर आप 18 कैरेट सोने का हार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी कीमत वजन के हिसाब से तय होगी. फिलहाल 18 कैरेट सोने का भाव अलग-अलग शहरों में 9,993 से 10,009 रुपये प्रति ग्राम के बीच है. इस हिसाब से 10 ग्राम का हार बनाने में सोने की कीमत करीब 99,930 से 1,00,090 रुपये तक आएगी. हालांकि, इसमें मेकिंग चार्ज और GST शामिल नहीं हैं, इसलिए ज्वेलरी की अंतिम कीमत इससे ज्यादा हो सकती है.

चांदी की कीमत कितनी?

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 17 नवंबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 1,69,171 रुपये पर आ गया, जबकि 16 नवंबर को इसकी कीमत 1,70,251 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इससे पहले 13 नवंबर को चांदी 1,78,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी.

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह

गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. पिछले कारोबारी सेशन में एक साल से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने के भाव में सुधार आया. निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर है. वे इन बयानों से अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर आगे की स्ट्रैटजी के संकेत तलाश रहे हैं.

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी वजह यह है कि चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है. चांदी की मांग निवेश के साथ-साथ इंडस्ट्रियल सेक्टर पर भी निर्भर करती है. ऐसे में निवेशकों का भरोसा कमजोर होने और इंडस्ट्रियल मांग घटने का असर इसकी कीमतों पर ज्यादा पड़ता है. इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने भी चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है.



Source link