Panchayat Season 5: ‘पंचायत 5’ में बदल जाएगी फुलेरा की कहानी, बनराकस की चलेगी सत्ता? टूटेगी रिंकी-अभिषेक की जोड़ी?

Panchayat Season 5: ‘पंचायत 5’ में बदल जाएगी फुलेरा की कहानी, बनराकस की चलेगी सत्ता? टूटेगी रिंकी-अभिषेक की जोड़ी?


Last Updated:

Panchayat Season 5 New Poster: फुलेरा में फिर से प्यार और तकरार का दौर लौटने वाली है. इस बार गांव की राजनीति में कौन बाजी मारेगा और किसकी कुर्सी जाएगी, इसे लेकर दर्शकों ने अभी से अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं. नए पोस्टर ने फैंस के बीच कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर बनराकस, अभिषेक और रिंकी को लेकर कई दिलचस्प थ्योरीज सामने आ रही हैं.

नई दिल्ली. फुलेरा की गलियों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. 2020 से लोगों के दिलों पर राज कर रही लोगों की फेवरेट वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है. रिलीज डेट मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिवील की.मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा है, ‘थोड़ी तकरार, थोड़ा प्यार रहेगा, फुलेरा में आपका इंतजार रहेगा.’ यह शो 3 दिसंबर 2026 को स्ट्रीम होने जा रहा है. इस नए पोस्टर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं. लोगों के मन में कई सवाल हैं. लोगों ने तो कयास लगाने भी शुरु कर दिए हैं कि इस सीजन में फुलेरा के अंदर क्या-क्या खिचड़ी पक सकती है.

फुलेरा गांव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. किसी को अपनी सत्ता बचानी है तो किसी को गांव से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करनी है. उधर, एक हमले का रहस्य भी अब तक बरकरार है. ऐसे में नए सीजन को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं. क्या पुराने दुश्मन फिर आमने-सामने होंगे? क्या अधूरी प्रेम कहानी को मंजिल मिलेगी? या फिर फुलेरा में कोई नया खेल शुरू होने वाला है? हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों के कयास चर्चा में जरूर आ गए हैं.

प्रधान जी पर किसने करवाया था हमला? यह ‘पंचायत 5’ का सबसे बड़ा सस्पेंस है. पिछले सीजन के आखिर में प्रधान जी पर हुए हमले ने सबको चौंका दिया था. पहली नजर में हर किसी को बनराकस (भूषण) पर शक जाता है, क्योंकि चुनाव की रंजिश उसी से थी. लेकिन ‘पंचायत’ की कहानी हमेशा सीधी राह नहीं चलती. फैंस का मानना है कि असली गुनहगार कोई और हो सकता है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘प्रधानपति’ का फुलेरा में रौला, क्रांति देवी ने बढ़ा दिया रुतबा? पोस्टर को देख ये लग रहा है कि इस बार ‘प्रधानपति’ यानी बनराकस का रुतबा होने वाला है. क्रांति देवी नई प्रधान बन गई हैं और बनराकस अब आधिकारिक रूप से नए ‘प्रधानपति’ हैं. पोस्टर में भी उनके तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं. इस बार बनराकस को कुर्सी का सुख तो मिलेगा, लेकिन असली परीक्षा भी यहीं से शुरू होगी. अब तक वह सिर्फ बाहर खड़े होकर कमियां निकालते थे. अब जब गांव की हर छोटी-बड़ी शिकायत और खराब हैंडपंप ठीक कराने की जिम्मेदारी उन पर आएगी तो देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे काम करते हैं.

मंजू देवी और प्रधान जी की होगी वापसी? कई सीजन तक फुलेरा की राजनीति में दबदबा रखने वाले मंजू देवी और प्रधान जी अब सत्ता से बाहर हैं. ऐसे में उनके लिए नई भूमिका में खुद को ढालना क्या आसान होगा? लोगों के उम्मीद है कि मंजू देवी विपक्ष में रहकर नई राजनीतिक पारी शुरू कर सकती हैं. लोगों की मजर इस बात पर है कि सत्ता जाने के बाद दोनों का अभिषेक के साथ रिश्ता कैसे बदलता है. फाइल फोटो. 

क्या सचिव जी फुलेरा छोड़कर चले जाएंगे? सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी ने भी एमबीए क्लीयर कर चुके हैं. अब सवाल ये है कि क्या सचिव जी अपने सपनों को पूरा करने के लिए शहर जाएंगे ? या फुलेरा के प्यार में यहीं रुक जाएंगे? कई दर्शकों का मानना कि अभिषेक त्रिपाठी जाते हैं तब पंचायत ऑफिस में किसी नए सचिव की एंट्री हो सकती है, जिससे कहानी में नया तड़का लगेगा. फाइल फोटो. 

रिंकी और सचिव जी की अधूरी बात का क्या? फैंस लंबे समय से अभिषेक और रिंकी को खुलकर बात करते देखने का इंतजार कर रहे हैं. अब तक दोनों के बीच सिर्फ चाय की प्याली, टंकी की छत और अधूरी मुस्कान ही दिखी है. अगर अभिषेक गांव छोड़ने का फैसला करते हैं तो यह दूरी शायद दोनों को अपने दिल की बात कहने पर मजबूर कर दे. हालांकि, ‘पंचायत’ के अंदाज को देखते हुए यह साफ है कि यहां कोई फिल्मी इजहार नहीं होगा, बल्कि बेहद सादगी भरा और प्यारा मोड़ देखने को मिलेगा. फाइल फोटो. 

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन और द वायरल फीवर (TVF) के निर्माण में बनी इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय और दुर्गेश कुमार अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं. अब 3 दिसंबर का इंतजार है, जब फुलेरा के इन सभी सवालों से पर्दा उठेगा. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link