ट्रेड फेयर में बिहार की आशा का जलवा, 5 दिन में बिका बांस की बोतलों का स्टॉक
Last Updated:
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ट्रेड फेयर में बिहार के पूर्णिया की आशा अनुरागिनी छाई हुई हैं. आम जनता के लिए मेला खुलने से पहले ही पांच दिनों में उनका पूरा स्टॉक बिक गया. बांस से बनी बोतलों और राम प्रतिमा की सबसे ज्यादा मांग है. उन्होंने बिहार से नया स्टॉक मंगवाया है.
नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर चल रहा है. जिसमें बिहार का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार के पूर्णिया जिले से निकलकर पहली बार ट्रेड फेयर पहुंची आशा अनुरागिनी का पूरा स्टॉक मात्र 5 दिन के अंदर ही बिक गया. जबकि अभी ट्रेड फेयर आम जनता के लिए नहीं खोला गया है. आज 19 नवंबर से यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. आलम यह है कि आम जनता की खरीदारी से पहले ही उनका पूरा स्टॉक इन 5 दिनों की बिजनेस विजिट में ही बिक गया. अब 27 नवंबर तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर के लिए उन्हें दोबारा बिहार से अपने स्टॉक को मंगवाना पड़ा. इस दौरान उनसे खास बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोन लेकर आज से करीब 4 साल पहले जाने 2022 में बांस से अलग-अलग प्रोडक्ट बनाने का काम शुरू किया था.
बांस की बोतलों की सबसे ज्यादा डिमांड
आशा अनुरागिनी ने बताया कि ट्रेड फेयर में सबसे ज्यादा उनकी बांस की बनी हुई बोतले डिमांड है. 450 पीस बांस की बोतलों की वह लेकर के यहां पर आई थी. यह पूरे 449 पीस बिक चुके हैं. बस एक पीस आखिरी बच गया है. उन्होंने बताया कि बांस के कई अलग प्रोडक्ट भी उनके पास हैं जैसे प्रभु श्री राम की प्रतिमा को भी उन्होंने बांस से ही बनाया है. जब अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब बांस की बनी हुई प्रभु श्री राम की प्रतिमा बड़ी संख्या में वहां पर भेजी गई थी जिसे लोगों ने हाथों-हाथ खरीदा था. उन्होंने बताया कि ट्रेड फेयर में भी प्रभु श्री राम की बांस की प्रतिमा और बांस की बोतलों की सबसे ज्यादा डिमांड है. पूरा स्टॉक उनका खत्म हो गया था. उन्होंने दोबारा बिहार के पूर्णिया से ही अपने स्टॉक को मंगवाया है. जोकि 19 नवंबर की सुबह उनके स्टॉक को लेकर की ट्रेन पहुंच रही है.
गृहमंत्री अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा तक को पसंद हैं इनके प्रोडक्ट
आशा अनुरागिनी ने बताया कि जब वह बांस से प्रोडक्ट बनाने का काम शुरू कर रही थी तब समाज ने उनको कई ताने मारे थे. समाज ने कोशिश की थी कि वह इस बिजनेस को ना शुरू कर पाए. लोगों का कहना था कि यह काम अच्छा नहीं है और यह सब कहकर उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई थी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. बीते 4 सालों में उन्होंने अपने काम को इस कदर आगे बढ़ाया कि आज लगभग 21 लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं. छोटी सी एक यूनिट पूर्णिया में ही उनकी शुरू हो चुकी है. उनका बेटा एमबीए करके अब मार्केटिंग संभाल रहा है. यही वजह है कि जो लोग पहले ताने मारते थे अब तारीफ करते हैं. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी के मनोज तिवारी और जेपी नड्डा तक को उनके प्रोडक्ट पसंद है. उन्होंने यह भी बताया कि उनका यह प्रोडक्ट कनाडा से लेकर जर्मनी तक जा चुका है और जल्द ही सिंगापुर जाने वाला है.