Last Updated:
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित रामकथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजा भैया अचानक भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह के हाथ से माइक लेकर कुछ कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे AI वीडियो बता रहे हैं तो कुछ पवन सिंह के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित रामकथा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजा भैया और भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह मंच पर नजर आ रहे हैं लेकिन तभी राजा भईया अचानक से पवन सिंह के हाथ से माइक छीन लेते हैं जिसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो में क्या दिखा?
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह हाथ में माइक लिए मंच पर दिखाई देते हैं, जिसके बाद राजा भैया अचानक से माइक लेकर बोलते हुए कहते हैं कि धनंजय सिंह और प्रिंसु का नाम नहीं लिया जा सका, जिसके लिए माफी चाहते हैं और इसे लिखने वाले की गलती व अपनी चूक बताते हैं.
इसके बाद मंच पर मौजूद लोगों के बीच बातचीत होती है और पवन सिंह भी माइक संभालते हुए म्यूजिक टीम को ‘ए’ स्केल लगाने के लिए कहते हैं.
फिलहाल, लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि ये एआई वीडियो है, तो कुछ पावर स्टार पवन सिंह के सपोर्ट में उतर गए हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि राजा भईया ऐसे कई पावर स्टार को जेब में लेकर घूमते हैं. वैसे कुंडा के इस आयोजन से जुड़े कई अन्य वीडियो और क्लिप्स भी इन दिनों ऑनलाइन खूब शेयर किए जा रहे हैं.