Last Updated:
Paneer Satay Recipe: अगर आपको पनीर से कुछ नया और रेस्टोरेंट स्टाइल स्नैक बनाने का मन है, तो घर पर पनीर साते की यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसमें 200 ग्राम पनीर के साथ शिमला मिर्च, गाजर और प्याज को स्टिक में लगाकर बेसन के बैटर में डुबोकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है. इसके बाद लहसुन, प्याज और सोया सॉस या टमाटर सॉस की ग्रेवी में इन पनीर स्टिक्स को टॉस किया जाता है और ऊपर से चीज व हरा धनिया डालकर सर्व किया जाता है. यह रेसिपी स्नैक्स के तौर पर परिवार और दोस्तों के लिए आसानी से तैयार की जा सकती है और स्वाद में रेस्टोरेंट जैसा ट्विस्ट देती है.
अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर साते का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि बड़े-बड़े रेस्टोरेंट का स्वाद भी इसके सामने फीका लगने लगेगा. ऐसे में आइए जानते हैं पनीर साते बनाने की आसान रेसिपी. इसे खाने के बाद घर वाले भी आपकी तारीफ करेंगे.
बता दें कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, बारीक कटा हुआ लहसुन, बेसन का तैयार बैटर, सोया सॉस या टमाटर सॉस, चीज, हरा धनिया और तेल की जरूरत होगी. जहां सबसे पहले प्याज, गाजर और शिमला मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें. इसके बाद पनीर को लंबे या फिर क्यूब्स के आकार में काटकर रख लें.
अब एक टूथपिक में पनीर के साथ शिमला मिर्च, गाजर और प्याज के टुकड़ों को लगाकर स्टिक्स तैयार कर लें. इसके बाद इन पनीर स्टिक्स को बेसन से तैयार बैटर में अच्छी तरह डिप करें और गर्म तेल में डालकर सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब पनीर साते के ग्रेवी तैयार करने के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें और तेज आंच पर अच्छी तरह भूनें. इसके बाद इसमें सोया सॉस या टमाटर सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसमें फ्राई किए हुए पनीर साते स्टिक्स डालें और मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह टॉस करें. इससे सॉस पनीर और सब्जियों पर अच्छी तरह कोट हो जाएगा.
अब आखिर में ऊपर से चीज और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और इसे प्लेट में निकालकर गार्निश करें. इस तरह घर पर ही आसानी से रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर साते तैयार हो जाएगा. इसे स्नैक्स के तौर पर परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं. इसे खाने के बाद आप रेस्टोरेंट वाला खाना भूल जाएंगे.