Delhi School Reopen, Delhi-NCR Schools: दिल्ली-NCR के स्कूलों में फिर बदला पढ़ाई का नियम, GRAP-3 हटते ही आया नया आदेश

Delhi School Reopen, Delhi-NCR Schools: दिल्ली-NCR के स्कूलों में फिर बदला पढ़ाई का नियम, GRAP-3 हटते ही आया नया आदेश


Last Updated:

School closed, Delhi School Reopen: दिवाली से पहले बढ़े प्रदूषण ने दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में पढ़ाई का तरीका बदल दिया था. छोटे बच्चों को स्कूल जाने के साथ घर से ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी दिया गया था. अब GRAP-3 की पाबंदियां हट गईं हैं. इसके बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के स्कूलों में फिर से नियमित ऑफलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में अभिभावकों के लिए जानना जरूरी है कि हाइब्रिड व्यवस्था क्यों लागू की गई थी और अब क्या बदल गया है.

Zoom

School closed, Delhi School Reopen: दिल्‍ली में स्‍कूलों को लेकर बदले नियम.

Delhi NCR Schools Offline Classes 2026, Delhi School Reopen: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के चलते स्कूलों में लागू की गई ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था अब खत्म होने जा रही है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां वापस ले ली हैं. इसके बाद स्कूलों को फिर से पहले की तरह नियमित ऑफलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी स्कूलों को सामान्य तरीके से कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा है. इससे पहले प्रदूषण बढ़ने के कारण छोटे बच्चों को घर से ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प दिया गया था. अब GRAP-3 हटने के बाद स्कूलों में पढ़ाई का तरीका फिर बदल जाएगा.

GRAP-3 हटते ही स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई की व्यवस्था खत्म

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खराब होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 6 नवंबर 2026 को GRAP के तीसरे चरण के सभी उपाय लागू कर दिए थे. ये पाबंदियां पहले से लागू GRAP के पहले और दूसरे चरण के उपायों के अतिरिक्त थीं. इसके बाद स्कूलों को भी पढ़ाई के तरीके में बदलाव करना पड़ा था.आयोग के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने 7 नवंबर को निर्देश जारी कर कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने को कहा था. इस व्यवस्था के तहत बच्चे चाहें तो स्कूल जाकर कक्षाओं में बैठ सकते थे या ऑनलाइन माध्यम से घर पर रहकर पढ़ाई कर सकते थे. ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प चुनने का फैसला अभिभावकों या बच्चों के माता-पिता और संरक्षकों पर छोड़ा गया था. जहां ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध थी वहां इसका विकल्प दिया जाना था. अब CAQM की ओर से GRAP-3 की पाबंदियां हटाए जाने के बाद स्कूलों को दोबारा नियमित ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं यानी पहले लागू हाइब्रिड व्यवस्था की जगह अब सामान्य रूप से स्कूलों में पढ़ाई होगी.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों के लिए भी जारी हुए निर्देश

GRAP-3 हटने के बाद गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को सामान्य कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है. इसका असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों पर भी पड़ेगा. पहले प्रदूषण को देखते हुए यहां कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी.अब पाबंदियां हटने के बाद स्कूलों को पहले की तरह नियमित रूप से कक्षाएं चलानी होंगी. ऐसे में जिन अभिभावकों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प चुना था उन्हें भी स्कूलों की ओर से जारी नए निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए.

दिल्ली के साथ इन शहरों में भी लागू थी हाइब्रिड व्यवस्था

प्रदूषण के कारण लागू की गई हाइब्रिड पढ़ाई की व्यवस्था सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं थी. इसके दायरे में पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीटी दिल्ली के अलावा एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिले शामिल थे. गौतम बुद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा आते हैं.इसके अलावा एनसीआर के दूसरे राज्यों की सरकारों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में इसी तरह की व्यवस्था लागू करने पर विचार करने की अनुमति दी गई थी यानी प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दूसरे एनसीआर क्षेत्रों में भी स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर ऐसे फैसले ले सकता था.

दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू थे आदेश

दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने हाइब्रिड कक्षाओं से जुड़े निर्देश सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को दिए थे. इन निर्देशों के दायरे में नगर निगम दिल्ली (MCD), नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूल भी शामिल थे. इसके बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे आसपास के जिलों में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसी तरह के निर्देश जारी किए थे. अब GRAP-3 की पाबंदियां वापस होने के बाद इन इलाकों में भी स्कूलों को सामान्य ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पर लौटने के लिए कहा गया है. दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण का स्तर बिगड़ने लगा था. इसी को देखते हुए CAQM ने 6 नवंबर 2026 को GRAP-3 लागू किया था. इसके बाद बच्चों को प्रदूषण के संपर्क में आने से बचाने के लिए कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई की अनुमति दी गई थी.



Source link