Last Updated:
India Got Latent winner Subhash Ahirwar: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में खुद को विनर बताने वाले सुभाष अहिरवार का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुभाष का दावा है कि उन्हें शो में 10 में से 10 नंबर मिले थे और वह एपिसोड के विजेता भी बने थे, लेकिन उनका एपिसोड रिलीज नहीं हुआ. अब उन्होंने रोते हुए समय रैना से एपिसोड जारी करने की अपील की है. सुभाष ने वीडियो में अपने संघर्षों की कहानी भी सुनाई है.
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में खुद को विनर बताने वाले सुभाष अहिरवार का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
नई दिल्ली. कभी-कभी जिंदगी में एक मौका पाने के लिए इंसान सालों तक मेहनत करता है. उसे लगता है कि शायद अब उसकी मेहनत रंग लाएगी और दुनिया उसे पहचानेगी. लेकिन जब वही मौका हाथ से निकलता नजर आए तो दर्द होना लाजमी है. ऐसा ही कुछ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हिस्सा लेने का दावा करने वाले सुभाष अहिरवार के साथ हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोसनल वीडियो शेयर किया है. इसमें वह रोते हुए अपनी जिंदगी के संघर्ष बताते नजर आ रहे हैं. उनका दावा है कि वह शो के एक एपिसोड के विनर बने थे, लेकिन वह एपिसोड आज तक रिलीज नहीं हुआ. अब उन्होंने समय रैना से इसे जारी करने की गुहार लगाई है.
सुभाष अहिरवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में पहुंचे थे. वहां उन्होंने जजों से पूरे 10 में से 10 नंबर हासिल किए और एपिसोड के विजेता घोषित किए गए. उन्होंने वीडियो में अपनी स्कोरशीट भी दिखाई. सुभाष का कहना है कि जीतने के बाद उन्हें एक लाख रुपये, फोन और खाने के कूपन जैसे इनाम भी मिले थे. लेकिन उनका एपिसोड रिलीज ही नहीं किया गया.
बचपन में मांगी भीख, धोए ढाबे पर बर्तन
वीडियो में वह कहते हैं कि इनाम का उनके लिए कोई खास मतलब नहीं है. वह बस चाहते थे कि लोगों तक उनका काम पहुंचे और उन्हें पहचान मिले. सुभाष ने वीडियो में अपनी जिंदगी के उन दिनों को भी याद किया, जब उनके पास गुजारा करने तक के पैसे नहीं थे. उन्होंने बताया कि महज 6-7 साल की उम्र में उन्हें भीख मांगनी पड़ती थी. 9 साल की उम्र में उन्होंने एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम शुरू किया. 12 साल की उम्र में सब्जियां बेचीं और 15 साल की उम्र में मजदूरी करने लगे.
बने सिक्योरिटी गार्ड, 7 साल तक थिएटर से जुड़े
सुभाष के मुताबिक, उन्होंने पांच साल तक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की. इसके बाद वह फिर ढाबे पर काम करने लगे. लेकिन इन सबके बीच उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा. वह करीब सात साल तक थिएटर से जुड़े रहे. ग्रेजुएशन के बाद भी आर्थिक तंगी के चलते उन्हें वॉशरूम क्लीनर तक का काम करना पड़ा. उन्होंने बताया कि संगीत के जरिए भी अपना करियर बनाने की कोशिश की. कई बार पैसों के लिए भीख मांगनी पड़ी. यहां तक कि उन्होंने अपना खून बेचने का भी दावा किया. सुभाष के लिए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचना सालों की मेहनत का नतीजा था.
View this post on Instagram