Cyclone Akvan Live: ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 100 KM हवा; 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट, कहां पहुंचा तूफान अकवान?

Cyclone Akvan Live: ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 100 KM हवा; 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट, कहां पहुंचा तूफान अकवान?


होमताजा खबरदेश

कहां पहुंचा तूफान अकवान? ओडिशा में रेड अलर्ट, 2 लाख होंगे शिफ्ट

Last Updated:

Cyclone Akvan Live: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के तेज होने से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के मुताबिक कई इलाकों मे…और पढ़ें

Zoom

चक्रवाती तूफान अकवान के खतरे को देखते हुए ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी है. (सांकेतिक फोटो)

Cyclone Akvan Update Live: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर हो रहा है. इसके असर को देखते हुए ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि तूफान के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हवा की रफ्तार औसतन 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. राज्य के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. सरकार ने जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर तैयारियों और राहत-बचाव की रणनीति पर चर्चा की है. संवेदनशील इलाकों से दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है. इनमें भूस्खलन की आशंका वाले इलाके भी शामिल हैं. रायगढ़ा जिले के करीब 55 ऐसे गांवों की पहचान की गई है जहां से एहतियातन लोगों को हटाया जा सकता है. तटीय इलाकों में समुद्र तट पर घूमने, नौकायन और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे मध्य हिस्सों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था. उस समय इसका केंद्र चेन्नई से करीब 560 किलोमीटर पूर्व में था. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफान शुक्रवार यानी 20 नवंबर को उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों के आसपास गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचेगा. मुख्यमंत्री माझी ने भी इसके नरसापुर और पुरी के बीच दोपहर के आसपास तट पार करने की आशंका जताई है. हालांकि तूफान का सटीक रास्ता और लैंडफॉल की जगह मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर निर्भर करेगी. ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है. मछुआरों को 21 नवंबर तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है. रेलवे ने भी यात्रियों के लिए खाने-पीने का सामान जुटाना शुरू कर दिया है. फिलहाल ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है.

पढ़ें लाइव अपडेट्स

November 19, 202607:45 IST

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान के चलते तीन ट्रेनें रीशेड्यूल

तूफान अकवान लाइव: चक्रवात अकवान के मद्देनजर रेलवे ने गुरुवार 19 नवंबर को चलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18046) अब सुबह 8:40 बजे की जगह दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी. वहीं सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) शाम 3:55 बजे के बजाय 5:55 बजे चलेगी. इसके अलावा SMVT बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15227) को रात 12:30 बजे की जगह सुबह 8:30 बजे रवाना किया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांच लें.

November 19, 202607:01 IST

Cyclone Akvan Live: मुख्यमंत्री माझी ने कंट्रोल रूम में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

तूफान अकवान लाइव: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर स्थित स्टेट कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक की. इसमें चक्रवाती तूफान अकवान से निपटने की तैयारियों और संभावित असर पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि तूफान के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट पार करने की आशंका है. इसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. (PTI)

November 19, 202607:01 IST

Cyclone Akvan Live: बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश-आंधी का अनुमान

तूफान अकवान लाइव: IMD ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है. इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. दूसरी ओर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में रविवार तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

November 19, 202607:01 IST

Cyclone Akvan Live: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए IMD का रेड अलर्ट, शुक्रवार को तट पार कर सकता है तूफान

तूफान अकवान लाइव: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे मध्य हिस्सों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. बुधवार को इसका केंद्र चेन्नई से करीब 560 किलोमीटर पूर्व में था. मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों पर तूफान के पहुंचने का अनुमान जताया है. इसके गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट पार करने की आशंका है. तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों में इन इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. मछुआरों को 21 नवंबर तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

November 19, 202607:01 IST

Cyclone Akvan Live: यात्रियों के लिए रेलवे ने जुटाया खाना-पानी, अभी कोई ट्रेन रद्द नहीं

तूफान अकवान लाइव: चक्रवाती तूफान अकवान के संभावित असर को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. रेलवे ने यात्रियों के लिए खाने और पीने के पानी का इंतजाम किया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (PRO) दीपक राउत ने बताया कि यात्रियों के लिए जरूरी सामान का स्टॉक तैयार रखा गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है. हालांकि तूफान के तट पार करने के दौरान जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा सकता है.

November 19, 202607:00 IST

Cyclone Akvan Live: ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 100 KM प्रति घंटे तक चल सकती है हवा

तूफान अकवान लाइव: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफान अकवान के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हवा की औसत रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. माझी के मुताबिक दक्षिण ओडिशा और तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है. इसका असर बालासोर तक महसूस किया जा सकता है. मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा और कालाहांडी जैसे जिलों पर खास नजर रखी जा रही है. राज्य के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई है. सरकार ने हालात से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.



Source link