Anant Singh: 120 KM दौड़कर अनंत सिंह के घर पहुंचा फैन, खून से बनाई बेटी-दामाद की तस्वीर

Anant Singh: 120 KM दौड़कर अनंत सिंह के घर पहुंचा फैन, खून से बनाई बेटी-दामाद की तस्वीर


Last Updated:

Anant Singh: अनंत सिंह के एक जबरा फैन की अनोखी दीवानगी सामने आई. समस्तीपुर से 120 KM दौड़कर बलराम गिरि बाढ़ स्थित विधायक के आवास पहुंचा. उसके हाथ में अनंत सिंह, उनकी बेटी और होने वाले दामाद की खून से बनाई तस्वीर थी.

Zoom

अनंत सिंह का अनोखा फैन.

पटनाः बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह का अनोखा फैन उनके घर पहुंचा. वह समस्तीपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर बाढ़ के नदवां स्थित विधायक के आवास पहुंच गया. उसके हाथ में अनंत सिंह, उनकी बेटी शिवांगी और होने वाले दामाद ऋषिकेश की खून से बनी तस्वीर थी. बलराम गिरि उर्फ बम बिहारी टाइगर स्टार का दावा है कि उसने तीन दिनों की मेहनत से अपने खून से यह तस्वीर बनाई है. तस्वीर पर उसने ‘छोटे सरकार’ के साथ उनकी बेटी और दामाद का नाम भी लिखा है.

रात ढाई बजे समस्तीपुर से शुरू की दौड़
बलराम गिरि समस्तीपुर के अंगार घाट का रहने वाला है. उसने बताया कि मंगलवार की रात करीब ढाई से तीन बजे उसने अनंत सिंह के घर के लिए दौड़ लगानी शुरू की. पीठ पर बैग और हाथ में तस्वीर लेकर निकला बलराम लगातार दौड़ता रहा. शाम करीब 6 बजे वह बाढ़ पहुंच गया. इस तरह उसने करीब 120 किलोमीटर की दूरी तय की. उसकी इस यात्रा को देखकर रास्ते में लोग भी हैरान रह गए. बलराम ने बताया कि वह अनंत सिंह का बड़ा प्रशंसक है. उनकी बेटी की शादी में शामिल होने की इच्छा थी. इसी वजह से उसने दौड़कर उनके घर पहुंचने का फैसला किया.

25 नवंबर को है अनंत सिंह की बेटी की शादी
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है. शादी उनके पैतृक गांव लदमा (नदवां), बाढ़ में होगी. शिवांगी की शादी बिहटा के कृष्णा नगर निवासी ऋषिकेश से हो रही है. विधायक के परिवार की ओर से शादी की भव्य तैयारी की जा रही है. इस समारोह में करीब चार लाख मेहमानों के शामिल होने का दावा किया गया है. शादी को लेकर इलाके में पहले से ही काफी चर्चा है.



Source link