Recipe: उदयपुर के मेले में छाई हरियाणा के ताऊ की जलेबी, 500 ग्राम है एक जलेबी की वजन, लोगों की बनी पसंद

Recipe: उदयपुर के मेले में छाई हरियाणा के ताऊ की जलेबी, 500 ग्राम है एक जलेबी की वजन, लोगों की बनी पसंद


Last Updated:

Udaipur Shilpgram Mahotsav Tau ki Jalebi: उदयपुर के शिल्पग्राम में चल रहे शरद महोत्सव में इन दिनों हरियाणा के ताऊ की जलेबी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 500 ग्राम वजन वाली एक जलेबी अपने बड़े आकार और देसी स्वाद के कारण मेले में चर्चा बटोर रही है. खास बात यह है कि इसे देशी घी में तैयार किया जाता है और इसमें किसी तरह के आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं होता. पारंपरिक तरीके से बनाई जाने वाली इस जलेबी को चखने के लिए मेले में लोगों की कतार लग रही है. दुकानदार के मुताबिक, यह जलेबी कई वर्षों से अलग-अलग शहरों और राज्यों के मेलों में लोगों को पसंद आ रही है. शिल्पग्राम में इसकी कीमत 150 रुपए रखी गई है. कई लोग इसे परिवार के साथ मिलकर खाने के लिए खरीद रहे हैं. हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच यह बड़ी जलेबी भी महोत्सव का खास आकर्षण बन गई है.

उदयपुर. लेक सिटी उदयपुर के शिल्पग्राम में चल रहे शरद महोत्सव में देशभर से आए अलग-अलग स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. इन्हीं में इन दिनों एक खास जलेबी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. नाम है ‘हरियाणा के ताऊ की जलेबी’. आकार में बड़ी और स्वाद में देसीपन लिए यह जलेबी मेले में आने वाले लोगों को खूब पसंद आ रही है.

इस जलेबी की सबसे खास बात इसे बनाने का तरीका है. दुकानदार के मुताबिक इसे देसी घी में तैयार किया जाता है और इसमें किसी तरह के आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता. जलेबी का रंग और स्वाद पारंपरिक तरीके से तैयार करने पर ही आता है. यही वजह है कि इसे देखने के बाद लोग इसे चखने के लिए दुकान तक पहुंच रहे हैं.

एक जलेबी का वजन करीब 500 ग्राम है

आमतौर पर जलेबी छोटी-छोटी आकार में मिलती है, लेकिन हरियाणा के ताऊ की जलेबी अपने बड़े आकार के लिए भी खास है.यहां मिलने वाली एक जलेबी का वजन करीब 500 ग्राम तक होता है.यानी एक जलेबी ही कई लोगों के लिए काफी है. बड़े आकार की यह जलेबी बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आकर्षण बनी हुई है. दुकानदार ने बताया कि इस खास जलेबी को बनाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है.अलग-अलग शहरों और राज्यों में लगने वाले मेलों और उत्सवों में यह जलेबी लोगों को खाने के साथ-साथ अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब रही है.

शिल्पग्राम में लगी तो लगी लोगों की कतार

उदयपुर के शिल्पग्राम उत्सव में जब यह जलेबी पहुंची तो यहां भी इसे देखने और खाने वालों की कतार लगने लगी. मेले में घूमने आए लोग पहले जलेबी का बड़ा आकार देखकर रुक रहे हैं और फिर इसके स्वाद का आनंद ले रहे हैं. कई लोग इसे परिवार के साथ शेयर करने के लिए खरीद रहे हैं. दुकानदार ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को जलेबी का देसी स्वाद काफी पसंद आ रहा है.खास तौर पर देशी घी में तैयार होने और बिना किसी कलर के बनाए जाने की बात लोगों को आकर्षित कर रही है.

150 रुपये में मिल रही एक जलेबी

शिल्पग्राम उत्सव में एक जलेबी की कीमत 150 रुपये रखी गई है. बड़ी जलेबी, देसी घी और पारंपरिक तरीके से तैयार किए जाने के कारण यह मेले में आने वाले लोगों के लिए एक अलग तरह का स्वाद बन गई है. उदयपुर के शरद महोत्सव में जहां लोग हस्तशिल्प और संस्कृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, वहीं ‘हरियाणा के ताऊ की जलेबी’ भी इस मेले के खास आकर्षणों में शामिल हो गई है.



Source link