Last Updated:
Kota Diwali Historic Record: कोटा में रियासतकाल की दिवाली से जुड़ा करीब 150 साल पुराना रोचक इतिहास सामने आया है. उस दौर में दिवाली केवल घरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि सरकारी विभागों में भी रोशनी और उत्सव के लिए बाकायदा बजट जारी होता था. कोटा रियासत की ओर से शहर की कोतवाली में दीपावली पर रोशनी करने के लिए 2 रुपए का चेक स्वीकृत किया जाता था. राजस्थान राज्य लेखाकार कार्यालय में आज भी इन खर्चों का रिकॉर्ड सुरक्षित है. दस्तावेजों में तेल, बत्ती, कपूर और रोशनी के इंतजाम का हिसाब दर्ज है. दिवाली के अगले दिन अन्नकूट और भाई दूज पर कलम-दवात पूजन होता था. इस परंपरा के लिए रियासत के 30 विभागों को 20 रुपए 14 आने का बजट दिया जाता था. महाराव स्वयं त्योहारों में रुचि लेते थे और कर्मचारियों को मिठाई व उपहार भी बांटे जाते थे.
कोटा. राजस्थान के कोटा में रियासतकाल की दिवाली से जुड़ा करीब 150 साल पुराना इतिहास सामने आया है. उस दौर में दिवाली सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि सरकारी विभागों में भी धूमधाम से मनाई जाती थी. खास बात यह थी कि त्योहार मनाने के लिए कोटा रियासत की ओर से बाकायदा सरकारी बजट जारी किया जाता था और यहां तक कि शहर की कोतवाली में रोशनी करने के लिए 2 रुपए का चेक स्वीकृत होता था. राजस्थान राज्य लेखाकार कार्यालय में आज भी रियासतकाल के इन खर्चों का रिकॉर्ड सुरक्षित है. इन दस्तावेजों में दिवाली पर होने वाली रोशनी से लेकर तेल, बत्ती और कपूर खरीदने तक का हिसाब दर्ज है.
भाई दूज पर होता था कलम-दवात पूजन
दिवाली के अगले दिन अन्नकूट का आयोजन होता था. इसके बाद भाई दूज यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया को कलम-दवात पूजन की परंपरा निभाई जाती थी. उस समय सरकारी कामकाज में लेखन और दस्तावेजों का विशेष महत्व था. इसी वजह से कलम-दवात पूजन को भी राजकीय स्तर पर महत्व दिया जाता था. रिकॉर्ड के अनुसार, रियासत के 30 विभागों को कलम-दवात पूजन के लिए 20 रुपए 14 आने का बजट दिया जाता था. इसके अलावा अलग-अलग कार्यालयों और निजामतों के लिए भी राशि स्वीकृत की जाती थी. प्रधानमंत्री कार्यालय सहित अन्य विभागों के लिए भी इस परंपरा के तहत बजट का प्रावधान था.
महाराव खुद लेते थे त्योहार में रुचि
आजादी के बाद रियासतों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव आया और पुरानी परंपराएं भी धीरे-धीरे बदल गई. लेकिन राजस्थान राज्य लेखाकार कार्यालय में दस्तावेज आज भी सुरक्षित है.