VTR सफारी का रोमांचः मंगुराहा रेंज में पेड़ की टहनी पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध

VTR सफारी का रोमांचः मंगुराहा रेंज में पेड़ की टहनी पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध


Last Updated:

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की मंगुराहा रेंज में जंगल सफारी के दौरान एक तेंदुआ पेड़ की टहनी पर आराम करता दिखा. दिल्ली से आए पर्यटकों ने इस दुर्लभ नजारे को देखा. तेंदुए की झलक से सैलानी बेहद रोमांचित हो गए. इससे सफारी का सफर यादगार बन गया.

ख़बरें फटाफट

पश्चिम चंपारणः वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के डिविजन 01 अंतर्गत मंगुराहा रेंज के घने जंगलों में इन दिनों वन्य जीवों को खूब देखा जा रहा है. खासकर सफारी के लिए आये पर्यटक इस पल के साक्षी हो रहे हैं, जिसे वाइल्ड लाइफ में बेहद दुर्लभ माना जाता है. कभी शावकों के साथ मादा टाइग्रेस, तो कभी पेड़ की टूटी टहनी पर बैठे तेंदुए का दीदार पर्यटकों को खूब भा रहा है. हाल ही में दिल्ली से पश्चिम चंपारण पहुंचे एक परिवार को एक ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला ही, जिसमें एक तेंदुआ टूटी हुई पेड़ की टहनी पर बैठा हुआ नज़र आ रहा है.

पेड़ की टहनी पर आराम फरमाता दिखा तेंदुवा
बताते चलें कि एक लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई जंगल सफारी में पर्यटकों को कुछ ऐसे नज़ारे देखने को मिल रहे हैं, जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे. इसी बीच दिल्ली से VTR पहुंचे पर्यटकों ने जंगल के बीच एक पेड़ पर आराम फरमाता लेपर्ड को देखा. जंगल का घोस्ट कहे जाने वाले इस शानदार शिकारी जीव को अपने प्राकृतिक अंदाज में देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे.

मंगुराहा रेंज में वन्य जीवों का दीदार
बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे जैसे ही मंगुराहा रेंज में जंगल सफारी का सफर शुरू हुआ, पर्यटकों की निगाहें जंगल के खूबसूरत नजारों और वन्य जीवों की तलाश में लग गई. इसी दौरान पेड़ पर बैठे लेपर्ड के दीदार ने पूरे सफारी के सफर को खास बना दिया.

रोमांचित हुए पर्यटक
इस रोमांचक अनुभव का आनंद लेने दिल्ली से शशि शेखर और शिखा कुमारी अपने परिवार के साथ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा रेंज पहुंचे थें. उनके कुछ अन्य सदस्य भी मौजूद थें. जिनके लिए जंगल के बीच वन्य जीवों को करीब से उनके प्राकृतिक आवास में देखना किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं था.

प्राकृतिक सुंदरता का गढ़ है VTR
मंगुराहा जंगल सफारी का यह नजारा एक बार फिर साबित करता है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और दुर्लभ वन्यजीव पर्यटकों को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं. लेपर्ड की एक झलक ने पर्यटकों के सफारी सफर को यादगार बना दिया है.



Source link