Last Updated:
Homemade Hair Spray: बालों का झड़ना, पतला होना और डैंड्रफ जैसी समस्याएं काफी आम हैं. ऐसे में यदि आप बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने के लिए महंगे शैंपू, सीरम और हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. तो यहां जानें होममेड हेयर स्प्रे के बारे में जो बालों को अंदर से मजबूती देते हैं.
आज के समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसे कोई भी हेयर प्रॉब्लम नहीं है या कभी नहीं हुई है. फिर वो चाहे बालों का झड़ना हो या फिर डैंड्रफ हर कोई बाल से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान हैं. इसका सबसे बड़ा कारण बदलती जीवनशैली, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, तनाव और बालों का सही देखभाल न कर पाना है. कई लोग महंगे हेयर केयर प्रॉडक्ट्स यूज करने के बाद भी लगातार बालों के हेल्दी न होने के बारे में शिकायत करते रहते हैं.
इसलिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल उपायों को करना सेफ होता है. भारतीयन रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए दशकों से किया जाता रहा है. काली मिर्च, रोजमेरी और मैथी से बनने वाला नेचुरल हेयर स्प् इसमें से ही एक है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका.
घर पर बनाएं हेयर स्प्रे
सामग्री
– 3 चम्मच काली मिर्च
– 3 चम्मच रोजमेरी
– 3 चम्मच मेथी दाना
– 300 मिलीलीटर पानी
विधि
सबसे पहले एक पतीले में 300 मिलीलीटर पानी डालकर गैस पर गर्म करें. अब इसमें काली मिर्च, रोजमेरी और मेथी दाना डाल दें. सभी चीजों को कुछ देर तक धीमी आंच पर उबलने दें, ताकि इनका अर्क पानी में अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें. फिर ठंडा होने पर इसे साफ कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें. आखिरी में तैयार पानी को एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर रख लें.
हेयर स्प्रे इस्तेमाल का तरीका
इस नेचुरल हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करने के लिए बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. अब स्प्रे की मदद से इसे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि स्प्रे स्कैल्प पर अच्छी तरह फैल जाए. शुरुआत में सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करके देखें. अगर खुजली, जलन या लालिमा महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
बालों के लिए कैसे फायदेमंद?
- मेथी के दानों में प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. बालों की देखभाल में इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है. मेथी बालों को मुलायम बनाने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकती है.
- रोजमेरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसके इस्तेमाल से स्कैल्प की देखभाल में मदद मिलती है.
- काली मिर्च में पाइपरिन नामक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से बालों की ग्रोथ और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है.
इस बात का ध्यान रखें
घरेलू मिश्रण होने के बावजूद इसे लंबे समय तक स्टोर न करें. इसे साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रखें और थोड़ी मात्रा में ही तैयार करें. हर बार इस्तेमाल से पहले इसकी गंध और रंग जरूर जांच लें.