गया के इस गांव में 50 साल से हो रही अदरक की खेती, सालाना 1 करोड़ की कमाई
Last Updated:
Ginger Farming: बिहार के गया जिले में बड़े स्तर पर अदरक की खेती की जाती है. जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र का चुंआबार बहेरा गांव अदरक की खेती के लिए जाना जाता है. यहां पिछले 50 वर्षों से अदरक की खेती हो रही है. यहां हर साल 18-20 बीघे में अदरक की खेती होती है. यहां का अदरक उत्तर बिहार के जिलों में भेजी जाती है. गांव के लगभग हर किसान इसकी खेती से जुड़े हुए हैं. जिसमें कोई 2 कट्ठा तो कोई 5 कट्ठा खेती किए हैं.
इस गांव में दोमट मिट्टी है. इस मिट्टी में अदरक के पैदावार भी खूब होती है. गांव के किसानों की माने तो एक कट्ठा में 4-5 क्विंटल तक अदरक का पैदावार होता है. बताया जाता है कि धान, गेहूं और अन्य फसलों की तुलना में अदरक में ज्यादा मुनाफा है. यही वजह है कि इस गांव के हर किसान अन्य खेती को छोड़ अदरक की खेती से जुड़े हुए हैं.
कच्चा अदरक 100 रुपया प्रति किलो आसानी से बिक जाती है. खासकर छठ पूजा में यहां के अदरक की डिमांड खूब रहती है. अदरक बेचने के लिए किसानों को परेशान भी नहीं होना होता और उत्तर बिहार के बड़े व्यापारी इस गांव में पहुंचकर अदरक की खरीदारी कर लेते हैं.
ज्यादातर किसान इसका इस्तेमाल सोंठ बनाने के लिए करते हैं. सोंठ की कीमत बाजारों में अच्छी मिल जाती है 1 किलो सोंठ की कीमत लगभग 600 से 700 रुपया है. 4 किलो कच्चा अदरक से 1 किलो सोंठ तैयार होता है. सोंठ दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गांव के किसान बिंदेश्वरी प्रसाद और धीरेन्द्र कुमार गुप्ता बताते हैं कि लोकल मार्केट में भी यहां के अदरक की खूब डिमांड है. यहां के किसान देसी वेरायटी के अदरक की खेती करते हैं. इसका इस्तेमाल चाय में और दवा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. हाइब्रिड अदरक की तुलना में इस अदरक का रेट भी अधिक मिलता है.
यहां के किसान जुलाई के महीने में अदरक की रोपाई करते हैं. दिसंबर महीने में इसकी हार्वेस्टिंग कर लेते हैं. प्रतिकट्ठा 5 हजार रुपए तक लागत आती है. मुनाफा 20-25 हजार रुपये तक होती है. इसकी खेती में छांव की जरूरत होती है. बताया जाता है कि अदरक की खेती से गांव के किसानों को हर साल 1 करोड़ रुपए से अधिक आमदनी हो जाती है.