दो प्राइवेट पार्ट्स के साथ पैदा हुई ये महिला, ठुकराया अडल्ट इंडस्ट्री का 8 करोड़ का ऑफर, दुनिया को समझाई मेडिकल कंडीशन

दो प्राइवेट पार्ट्स के साथ पैदा हुई ये महिला, ठुकराया अडल्ट इंडस्ट्री का 8 करोड़ का ऑफर, दुनिया को समझाई मेडिकल कंडीशन


मेडिकल साइंस की दुनिया में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन पर पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली कहानी ब्रिटेन के बकिंघमशायर की रहने वाली हेजल जोन्स की है. उन्हें 18 साल की उम्र में जाकर ये पता चला कि उनका शरीर बाकी महिलाओं से बिल्कुल अलग है. हेजल एक बेहद दुर्लभ मेडिकल कंडीशन के साथ पैदा हुई थीं, जिसमें उनके शरीर में एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग गर्भाशय, दो सर्विक्स और दो प्राइवेट पार्ट्स हैं. हेजल ने टीवी शो पर आकर जब अपनी इस कंडीशन के बारे में बताया तो वो रातों-रात पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गईं.

हेजल जोन्स ने टीवी पर दिखाई बात करने की हिम्मत

साल 2012 में हेजल ने ब्रिटिश टीवी शो ‘दिस मॉर्निंग’ पर इस अनोखी शारीरिक बनावट के बारे में पहली बार बात की थी. उनका ये इंटरव्यू सुनकर पूरी दुनिया से कॉल आने लगे, हैरानी की बात तो तब हुई जब एक मशहूर एडल्ट फिल्म कंपनी ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए 8 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का ऑफर दे डाला. लेकिन हेजल ने पैसों के इस लालच को ठुकरा कर अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीने का फैसला किया.

18 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड से पता चला शरीर का सबसे बड़ा राज

हेजल जोन्स जब पैदा हुईं, तो न तो डॉक्टरों को और न ही उनकी मां को इस बात का अंदाजा था कि उनके शरीर के अंदर दो रिप्रोडक्टिव सिस्टम बन रहे हैं. बचपन नॉर्मल तरीके से बीता, लेकिन जब हेजल किशोरावस्था में पहुंचीं और उन्हें पीरियड्स शुरू हुए, तो उनकी मुसीबतें बढ़ गईं.

उन्हें पीरियड्स के दौरान बेहद असहनीय दर्द होता था और हैवी ब्लीडिंग होती थी. हेजल को लगता था कि शायद हर लड़की को इतना ही दर्द होता होगा. हेजल ने सहेलियों से बात करने की कोशिश की तो उनका खूब मजाक उड़ाया गया. मजाक बनने के बाद हेजल ने शर्म के मारे इस बारे में किसी से बात करना बंद कर दिया और चुपचाप दर्द सहती रहीं.

लेकिन जब वो 18 साल की हुईं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में आईं, तब जाकर पहली बार उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्राइवेट पार्ट की बनावट बाकी महिलाओं से अलग है. जब वो डॉक्टर के पास गईं और जांच हुई, तो पता चला कि उनके शरीर में दो वजाइना, दो सर्विक्स और दो गर्भाशय मौजूद हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, दो गर्भाशय होने की वजह से ही उन्हें पीरियड्स के दौरान दोगुना दर्द और हैवी ब्लीडिंग झेलनी पड़ती थी.

1 मिलियन डॉलर के ऑफर को क्यों मारी लात?

टीवी शो पर हेजल की बेबाकी ने उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर दिया. इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए एक बड़ी एडल्ट एंटरटेनमेंट कंपनी ने हेजल से संपर्क किया और उन्हें 10 लाख डॉलर का बड़ा ऑफर दिया. कंपनी चाहती थी कि हेजल उनके लिए एक फिल्म शूट करें.

लेकिन हेजल ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया. उनका मानना था कि वो अपनी इस मेडिकल कंडीशन को किसी तमाशे या अश्लीलता का जरिया नहीं बनने देंगी. उन्होंने इस अटेंशन को अपने ऊपर हावी होने देने के बजाय इसका इस्तेमाल समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किया, ताकि उन दूसरी महिलाओं को हिम्मत मिल सके जो इस तरह की शारीरिक बनावट के साथ जी रही हैं.

क्या है ‘यूटरस डिडेलफिस’? डॉक्टरों से समझें

मेडिकल भाषा में हेजल की इस स्थिति को ‘यूटरस डिडेलफिस’ कहा जाता है. न्यूयॉर्क के हॉफस्ट्रा नॉर्थ शोर एलआईजे स्कूल ऑफ मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ जिल राबिन और फिलाडेल्फिया के थॉमस जेफरसन यूनिवर्सिटी के डॉ विन्सेन्जो बर्गहेला ने इस कंडीशन के बारे में सीबीएस न्यूज को जानकारी दी है.

गर्भ में कैसे बनती है ये स्थिति? डॉ राबिन बताती हैं कि जब कोई लड़की मां के पेट में विकसित हो रही होती है, तो शुरुआत में उसका प्रजनन तंत्र दो अलग-अलग नलियों के रूप में बनता है. सामान्य स्थिति में, समय के साथ ये दोनों नलियां आपस में जुड़ जाती हैं और बीच की दीवार घुलकर खत्म हो जाती है, जिससे एक गर्भाशय, एक सर्विक्स और एक वजाइना बनता है. लेकिन हेजल के मामले में ये दोनों नलियां आपस में जुड़ नहीं पाईं और बीच की दीवार भी नहीं घुली. इसी वजह से उनके शरीर में दोनों हिस्से अलग-अलग और पूरी तरह विकसित हो गए.

कितनी दुर्लभ है ये बीमारी?

आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में करीब 3,000 महिलाओं में से किसी एक को ‘यूटरस डिडेलफिस’ की समस्या हो सकती है. कई बार महिलाओं को इसका पता ही नहीं चलता क्योंकि बाहर से सब सामान्य दिखता है और केवल अंदर दो गर्भाशय होते हैं. अक्सर डिलीवरी या सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को इसका पता चलता है. हालांकि, हेजल की तरह दो गर्भाशय के साथ-साथ दो वजाइना होने का मामला बेहद दुर्लभ है और ये करीब 10 लाख महिलाओं में से किसी एक में ही देखा जाता है.

इस कंडीशन से जुड़ी चुनौतियां और सावधानियां

डॉक्टरों का कहना है कि ये कोई जानलेवा बीमारी नहीं है और ऐसी महिलाएं सामान्य जीवन जी सकती हैं, लेकिन कुछ मुश्किलें जरूर आ सकती हैं.

  • प्रेग्नेंसी में दिक्कत: दो गर्भाशय होने पर गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा थोड़ा बढ़ जाता है, क्योंकि एक गर्भाशय में बच्चे के बढ़ने के लिए जगह सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है. साथ ही, बच्चे के उल्टा होने की संभावना भी ज्यादा रहती है.
  • ब्लड जमा होने का खतरा: कुछ महिलाओं में दूसरा गर्भाशय पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता, जिससे पीरियड्स का खून बाहर नहीं निकल पाता और अंदर ही गुब्बारे की तरह जमा होने लगता है. इससे भयानक दर्द होता है और कई बार सर्जरी करके उस हिस्से को निकालना पड़ता है.

हेजल जोन्स की कहानी आज भी दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक बड़ी सीख है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी भी लड़की या महिला को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा और असहनीय दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज करने या शर्म करने के बजाय तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए. ऐसी किसी स्थिति से गुजरने वाली महिलाएं दुनिया में अकेली नहीं हैं.



Source link