सिंधिया परिवार में 40000 करोड़ का संपत्ति विवाद: अब किस पर कोर्ट नाराज, गुस्से में लगाया जुर्माना

सिंधिया परिवार में 40000 करोड़ का संपत्ति विवाद: अब किस पर कोर्ट नाराज, गुस्से में लगाया जुर्माना


Last Updated:

सिंधिया राजघराने में चल रहे संपत्ति विवाद मामले में प्रतिमा देवी कोर्ट नहीं पहुंची और इसी वजह से उनकी गवाही दर्ज नहीं हो सकी है. इस पर कोर्ट ने नाराजगी भी जाहिर की है. कोर्ट की तरफ से 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. प्रतिमा के ना होने केस में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है.

Zoom

सिंधिया संपत्ति विवाद में कोर्ट ने किस पर लगाया जुर्माना

Scindia Family Property Dispute: सिंधिया राजघराने में अभी 40 हजार करोड़ का संपत्ति विवाद चल रहा है, जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राणा ने पेंच फंसाया हुआ है. आज ग्वालियर जिला अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन प्रतिमा बयान देने नहीं पहुंची. इस पर जिला अदालत ने नाराजगी भी जाहिर की है. इसका प्रतिमा को खामियाजा को चुकाना पड़ा है और उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

प्रतिमा देवी ने धोखे से साइन होने के लगाए थे आरोप
सिंधिया राजपरिवार में संपत्ति विवाद एक समय बस सुलझने वाला ही था. इसके लिए संपत्ति को बांटने का फॉर्मूला भी तैयार हो गया था, जिस पर सभी ने साइन भी कर दिए थे. इसका आवेदन भी कोर्ट में दे दिया गया था, लेकिन बाद में प्रतिमा देवी सामने आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें संपत्ति में से अपनी मां का अधिकार चाहिए. उन्होंने यह आरोप लगाए थे कि उनसे समझौते के दस्तावेज पर धोखे से साइन करवाए गए थे.

कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना
अब कोर्ट में इसी बात पर सुनवाई होनी थी और प्रतिमा देवी को सबूत देना था कि उनसे धोखे से साइन करवाए गए थे. लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं थी. इसी वजह से उन पर 10 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. संपत्ति विवाद में प्रतिमा के बयान अहम माने जा रहे हैं. उनके आरोपों और समझौते को लेकर बयान ही मामले का रुख तय करेंगे.

इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे एक पक्षकार हैं. उनका कहना है कि जब पहले ही समझौते पर साइन हो चुके हैं, तो अलग से गवाही दर्ज करवाने का कोई मतलब नहीं है. उनकी तरफ से कहा गया है कि प्रतिमा ने अपनी मर्जी से साइन किए थे.



Source link