Last Updated:
CM Yogi Adityanath, Rising Bharat Summit: न्यूज18 के राइजिंग भारत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोजगार की बदलती तस्वीर पेश की.उन्होंने बताया कि अब तक करीब पौने 10 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. सरकार का 10 साल का कार्यकाल पूरा होने तक यह आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है. वहीं 25 हजार स्टार्टअप, 96 लाख एमएसएमई और निवेश के जरिए पैदा हुए रोजगार के अवसरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी का नौजवान अब जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बन चुका है.
Yogi Adityanath Interview, Rising Bharat summit: योगी आदित्यनाथ ने न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट में अपनी बातचीत रखी.
CM Yogi Adityanath, Rising Bharat Summit: न्यूज18 के राइजिंग भारत कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोजगार और नौकरियों की बदलती तस्वीर पर विस्तार से बात की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार अब तक करीब पौने 10 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दे चुकी है. सरकार के 10 साल का कार्यकाल पूरा होने तक यह आंकड़ा 10 लाख से पार पहुंच जाएगा. योगी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर सिर्फ सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं हैं बल्कि एमएसएमई, स्टार्टअप और निवेश के जरिए भी युवाओं के लिए नए रास्ते खुले हैं. कभी नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करने वाला यूपी का नौजवान अब खुद दूसरों को रोजगार दे रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान अब जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन चुका है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से सरकारी भर्तियां की गई हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए कई क्षेत्रों में काम हुआ है.
पौने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 10 साल में 10 लाख पार होगा आंकड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को पारदर्शी बनाने के लिए उनकी सरकार ने लगातार काम किया है. अब तक करीब पौने 10 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. सरकार के 10 साल का कार्यकाल पूरा होते-होते यह संख्या 10 लाख से अधिक हो जाएगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले सरकारी नौकरियों को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठते थे, लेकिन उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का काम किया है. नियुक्तियों में योग्यता को प्राथमिकता दी गई है. सरकार ने यह दिखाया है कि बिना भेदभाव और पारदर्शी तरीके से भी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा सकती है. योगी ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ प्रदेश में रोजगार के दूसरे विकल्पों को भी मजबूत किया गया है ताकि युवाओं को नौकरी के लिए केवल सरकारी भर्तियों पर निर्भर न रहना पड़े.
कभी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते थे युवा, अब खुद दे रहे नौकरी
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सामने पहले सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक युवाओं का पलायन था. रोजगार की तलाश में प्रदेश के नौजवान दूसरे राज्यों का रुख करते थे. उत्तर प्रदेश के साथ पलायन का एक धब्बा जुड़ा हुआ था लेकिन सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाकर इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का वही नौजवान जो कभी नौकरी पाने के लिए इधर-उधर भटकता था, अब दूसरों को रोजगार देने की स्थिति में पहुंच रहा है. यूपी का युवा अब सिर्फ नौकरी मांगने वाला नहीं रह गया है बल्कि वह अपना काम शुरू कर रहा है और दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहा है.मुख्यमंत्री ने इस बदलाव को प्रदेश की आर्थिक स्थिति और रोजगार के बढ़ते अवसरों से जोड़ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब नौकरी तलाशने के साथ नौकरी पैदा करने का माहौल भी तैयार हुआ है.
यूपी के MSME में काम कर रहे 3.25 करोड़ लोग
उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने में एमएसएमई यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की बड़ी भूमिका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में करीब 96 लाख एमएसएमई इकाइयां काम कर रही हैं. इनसे लगभग 3 करोड़ 25 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है.यह आंकड़ा बताता है कि उत्तर प्रदेश में रोजगार का बड़ा हिस्सा छोटे और मध्यम उद्योगों से भी जुड़ा है. इन इकाइयों के जरिए स्थानीय स्तर पर लोगों को काम मिल रहा है. इससे युवाओं को अपने ही जिले और प्रदेश में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.
120 स्टार्टअप से बढ़कर 25 हजार हुए, आधे की कमान बेटियों के हाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम में आए बदलाव का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक समय प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप काम कर रहे थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 25 हजार हो गई है.खास बात यह है कि इनमें से लगभग आधे स्टार्टअप बेटियां संचालित कर रही हैं.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए प्रदेश में डीप टेक और मेडटेक जैसे सेक्टर में भी काम हो रहा है.उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में काम किया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि नई तकनीक और रिसर्च के जरिए ऐसे अवसर तैयार हों, जिनमें युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके.
निवेश के जरिए 65 हजार युवाओं को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश के जरिए रोजगार पैदा करने की दिशा में हुए काम का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि निवेश से जुड़े प्रयासों के तहत करीब 65 हजार युवाओं को नौकरी मिली है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर होने से उद्योगों और कारोबार के विस्तार के रास्ते खुले हैं. इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं.योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार की तस्वीर अब बदल रही है. एक तरफ सरकारी विभागों में पारदर्शी भर्ती के जरिए युवाओं को नियुक्तियां दी जा रही हैं तो दूसरी तरफ एमएसएमई, स्टार्टअप, निवेश और नई तकनीक के क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं.