Jinping Ignore Putin : APEC समिट की फैमिली फोटो में जिनपिंग ने वाकई पुतिन को किया बेइज्जत? भेदभाव देखकर हैरान है दुनिया

Jinping Ignore Putin : APEC समिट की फैमिली फोटो में जिनपिंग ने वाकई पुतिन को किया बेइज्जत? भेदभाव देखकर हैरान है दुनिया


जियोपॉलिटिक्स में तस्वीरें और उनमें खड़े वर्ल्ड लीडर्स की पोजीशन बहुत कुछ बयां करती है. तस्वीरें देशों के बीच के रिश्तों, उनकी ताकत के बदलते समीकरणों की एक कहानी कहती हैं. चीन के शेनझेन में चल रहे APEC शिखर सम्मेलन से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. इस सम्मेलन की ‘फैमिली फोटो’ में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जिस तरह का प्रोटोकॉल और स्टैंडिंग अरेंजमेंट दिखाया है, उसे लेकर यूरोपीय मीडिया से लेकर ग्लोबल एक्सपर्ट्स तक ये चर्चा कर रहे हैं कि क्या जिनपिंग ने गलती से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बेइज्जत कर दिया है?

ट्रंप बीच में, पुतिन को साइड में धकेला?

APEC सम्मेलन के दौरान जब तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष ग्रुप फोटो के लिए मंच पर आए, तो चीन ने प्रोटोकॉल के जरिए जो मैसेज दिया, वो बहुत कुछ कह रहा था.

सामने आई इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बिल्कुल बीच में खड़े हैं. जिनपिंग के ठीक बगल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जगह मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि चीन आज अमेरिका को कितनी अहमियत दे रहा है. इसके उलट, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चीन की फर्स्ट लेडी के बाईं तरफ खड़ा किया गया. जबकि कूटनीतिक रूप से पुतिन को ट्रंप के आसपास या मुख्य केंद्र के करीब जगह मिल सकती थी, लेकिन उन्हें लगभग साइडलाइन कर दिया गया.

यूरोपीय मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया है कि ग्रुप फोटो के ठीक तुरंत बाद शी जिनपिंग ने पूरी तरह से ट्रंप की तरफ मुड़कर बातचीत शुरू कर दी, जबकि पुतिन की तरफ किसी ने ध्यान तक नहीं दिया.

चीनी कूटनीति में ‘प्रोटोकॉल’ का मतलब सबसे बड़ा इशारा

चीन की राजनीति समझने वाले अच्छी तरह जानते हैं कि बीजिंग में कुछ भी इत्तेफाक से नहीं होता. वहां कौन नेता कहां खड़ा होगा, किसे मंच पर कौन सी कुर्सी मिलेगी और किसका स्वागत कैसे होगा, इन छोटी-छोटी बातों के मायने किसी भी लंबे भाषण से ज्यादा गहरे होते हैं.

  • ट्रंप के लिए तोड़ा गया इतिहास: इस सम्मेलन की शुरुआत से ही चीन ने अमेरिका को लेकर अपनी प्राथमिकता साफ कर दी थी. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब शी जिनपिंग ने अपने पूरे राष्ट्रपति कार्यकाल में किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के विमान की सीढ़ियों तक जाकर खुद अगवानी की हो और ये सम्मान किसी और को नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप को मिला.
  • पुतिन को मिला ‘सेकेंड ग्रेड’ ट्रीटमेंट: रूस और चीन को अक्सर पश्चिमी देशों के खिलाफ पक्के दोस्त के रूप में देखा जाता है. यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस पूरी तरह पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए चीन पर निर्भर है. लेकिन शेनझेन की इस तस्वीर ने ये दिखा दिया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब अमेरिका सामने आता है, तो चीन अपने सबसे पुराने और संकट के साथी पुतिन को भी पीछे धकेलने से नहीं हिचकिचाता.

क्या ये कोई सोची-समझी साजिश थी या इत्तेफाक?

इस बात पर दुनिया भर के एक्सपर्ट्स बहस कर रहे हैं कि क्या पुतिन का ये अपमान जानबूझकर किया गया था या ये महज प्रोटोकॉल की औपचारिकता थी?

जानकारों का मानना है कि चीन आज ग्लोबल इकोनॉमी और सुपरपावर की रेस में अमेरिका के साथ सीधे मुकाबले या समझौते की स्थिति में है. डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद चीन अमेरिका के साथ अपने ट्रेड और पॉलिटिकल रिश्तों को सुधारने या नए समीकरण बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में, दुनिया को ये संदेश देना कि चीन के लिए अमेरिका, रूस से कहीं ज्यादा मायने रखता है, बीजिंग की एक सोची-समझी कूटनीतिक चाल हो सकती है.

दूसरी तरफ, पुतिन के लिए ये तस्वीर किसी झटके से कम नहीं है. यूक्रेन संकट और पश्चिमी देशों के बहिष्कार के बीच रूस दुनिया में ये दिखाने की कोशिश करता है कि उसका एशियाई देशों खासकर चीन के साथ दबदबा है. लेकिन APEC के मंच पर मिली इस साइडलाइन जगह ने साफ कर दिया कि कूटनीति की दुनिया में भावनाएं नहीं, बल्कि सिर्फ ताकत और फायदे की महत्ता होती है.

यूरोपीय मीडिया को दिखी पुतिन की बेइज्जती

बदल रहे हैं दुनिया के समीकरण?

शेनझेन APEC समिट की ये फैमिली फोटो इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति तेजी से बदल रही है. एक तरफ जहां जिनपिंग ने ट्रंप को अपने सबसे करीब जगह देकर अमेरिका के साथ नई नजदीकी के इशारे किए हैं, वहीं पुतिन को किनारे कर ये भी बता दिया है कि चीन की नजर में आज के दौर में किसका पलड़ा भारी है. ये तस्वीर भले ही कागज पर सिर्फ एक फ्रेम हो, लेकिन आने वाले समय में ये रूस, चीन और अमेरिका के रिश्तों की नई दिशा तय करने के लिए काफी है.



Source link