Last Updated:
Chirag Paswan: न्यूज़ 18 इंडिया के खास कार्यक्रम ‘राइजिंग भारत’ में चिराग पासवान से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए. उनसे पूछा गया कि शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी में से किसी एक को चुनना हो तो वह किसे चुनेंगे?
पटना. शादी और राजनीति के बीच किसी एक को चुनना हो तो चिराग पासवान किसे प्राथमिकता देंगे? क्या वह शादी के लिए तैयार हैं या मुख्यमंत्री की कुर्सी उनकी पहली पसंद होगी? वहीं, मां की डांट और जनता की नाराजगी में से उन्हें किस बात का ज्यादा डर है? इन दिलचस्प सवालों का जवाब चिराग पासवान ने News18 India के खास कार्यक्रम ‘राइजिंग भारत’ में दिया.
कार्यक्रम के दौरान जब चिराग पासवान से पूछा गया कि अगर उनके सामने शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी में से किसी एक को चुनने का विकल्प हो तो वह किसे चुनेंगे, तो उन्होंने बिना देर किए मुख्यमंत्री की कुर्सी का नाम लिया. चिराग ने कहा कि वह निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी चुनेंगे, क्योंकि फिलहाल वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं.
मां की डांट या जनता की नाराजगी, किससे लगता है ज्यादा डर?
चिराग पासवान से दूसरा सवाल पूछा गया कि उन्हें मां की डांट से ज्यादा डर लगता है या जनता की नाराजगी से? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें मां की डांट तो कभी पड़ी ही नहीं, लेकिन जनता की नाराजगी वह बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे. चिराग ने कहा कि जनता उनके लिए सब कुछ है. वह हमेशा जनता के लिए काम करना चाहते हैं. उनके जवाब से साफ है कि वह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बेहद अहम मानते हैं. कार्यक्रम में चिराग पासवान के इन जवाबों ने उनकी निजी जिंदगी और राजनीतिक प्राथमिकताओं से जुड़े सवालों को दिलचस्प बना दिया.