अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की परिक्रमा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की परिक्रमा


Last Updated:

Ayodhya 14 Kosi Parikram: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और अलौकिक भक्ति के संगम की साक्षी बनी है. 14 कोसी परिक्रमा के पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था के पथ पर कदम बढ़ाकर नया कीर्तिमान रचा है. ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष, चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था और जगह-जगह लगे सेवा शिविरों के बीच पूरी अयोध्या राममय नजर आई.

Ayodhya 14 Kosi Parikram: आस्था के पथ पर लाखों पग, जुबां पर जय श्रीराम का उद्घोष और मन में प्रभु श्रीराम के दर्शन की अभिलाषा. रामनगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पूरी अयोध्या गुलजार रही. परिक्रमा मार्ग पर जहां तक नजर गई, वहां तक श्रद्धालुओं की कतारें दिखाई दीं. हर तरफ जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरी की परिक्रमा, प्रशासन के इंतजाम रहे दुरुस्त
इस बार 14 कोसी परिक्रमा में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया. जिलाधिकारी अयोध्या ने फोन पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 14 कोसी परिक्रमा में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूरी की है. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे. उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.

श्रद्धालुओं में दिखा गजब का उत्साह, राम नाम के साथ पूरा किया सफर
परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरे पर अलग ही उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार की 14 कोसी परिक्रमा का अनुभव बेहद आनंददायक रहा. सभी ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा की शुरुआत की. रास्ते भर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं का कहना था कि लाखों लोगों के साथ प्रभु श्रीराम का नाम लेते हुए परिक्रमा करना अपने आप में अद्भुत अनुभव है.

हर वर्ग की भागीदारी और सेवा शिविरों ने बढ़ाई परिक्रमा की शोभा
किसी ने परिवार के साथ तो किसी ने मित्रों और धार्मिक समूहों के साथ परिक्रमा की. बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया. जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी. 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रामनगरी अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. परिक्रमा के दौरान पूरा वातावरण राममय नजर आया और श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करते रहे.



Source link