Last Updated:
टाटा अपने ओडिशा इस्पात प्लांट में एक यूनिक प्रयोग शुरू करने जा रही है. वहां बेकार निकल रही गैसों से हाइड्रोजन बनाई जाएगी. आप जानकर हैरान होंगे कि इस अकेले प्लांट से रोज इतना हाइड्रोजन बनेगा, जिससे जींद सोनीपत वाली हाइड्रोजन ट्रेन 33 दिन तक चल सकती है.
टाटा ओडिशा प्लांट में बनाएगी हाइड्रोजन गैस.
टाटा को सबसे भरोसेमंद ब्रांड में से एक माना जाता है. वजह, टाटा जहां भी अपने हाथ डालती है, वह सोना हो जाता है. अब कुछ ऐसा ही प्रयोग टाटा ओडिशा के कलिंगनगर प्लांट में करने जा रही है. इस प्लांट में इस्पात बनाते वक्त बहुत सारी बेकार गैस निकलती थी, जो यूं ही बर्बाद चली जाती थी. लेकिन अब टाटा ने इसका भी इस्तेमाल करने का ऐलान किया है. टाटा इस बेकार गैस से हाइड्रोजन बनाने जा रही है. इतना ही नहीं, अमेरिका की एक दिग्गज कंपनी भी इसक काम में उसके साथ आ गई है. यह अपनी तरह का भारत में पहला प्रोजेक्ट होगा. लेकिन इससे भी इंट्रेस्टिंग बात, टाटा के इस प्लांट में रोज जितना हाइड्रोजन पैदा होगा, उससे 33 दिन तक ट्रेन चलाई जा सकती है.
टाटा की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि अब तक तमाम गैस यूं ही बर्बाद हो जाती थी. लेकिन अब इस्पात बनाने के दौरान निकलने वाली गैसों का सीधा इस्तेमाल हाइड्रोजन बनाने के लिए करेंगे. देश में इस तरह का यह पहला प्रोजेक्ट होगा. इसके लिए टाटा ने अमेरिका की डीकार्बोनाइजेशन टेक्नोलॉजी देने वाली कंपनी यूटिलिटी ग्लोबल के साथ डील की है. हालांकि अभी डिटेल प्रोजेक्ट देने के बाद ही इस पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मुहर लगेगी.
कैसे बनेगी हाइड्रोजन गैस
आप जानकर हैरान होंगे कि अकेले इस प्लांट से रोजाना 10 टन हाइड्रोजन का प्रोडक्शन हो सकेगा. इसे H2Gen टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है, जिसकी खोज यूटिलिटी ग्लोबल ने ही की है. इस्पात बनाते समय ब्लास्ट फर्नेस से ऐसी गैसें निकलती हैं जिनमें कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यूटिलिटी ग्लोबल ने इसी गैस का इस्तेमाल करके एक स्पेशल इलेक्ट्रो केमिकल प्रॉसेस के जरिए हाई क्वालिटी वाली हाइड्रोजन गैस बनाने की टेक्नोलॉजी डेवलप की है. कनाड के एक प्लांट में यह टेक्नोलॉजी काम भी कर रही है.
कैसे 33 दिन चलेगी ट्रेन
कार्बन प्रोडक्शन कम करने का प्लान
टाटा स्टील के टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सुबोध पांडेय ने कहा, इस्पात बनाते वक्त जो कार्बन निकलना है, उससे निपटना आसान काम नहीं. इसके लिए हमें एक खास तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है. H2Gen जैसी टेक्नोलॉजी यह काम बाखूबी करती है. अगर इसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मंजूरी मिल गई तो हम कलिंगनगर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर सकेंगे.