सिद्धार्थ-कियारा की बेटी की दिखी पहली झलक! सामने आते ही वायरल हुई फोटो, कपल ने लोगों से की खास अपील

सिद्धार्थ-कियारा की बेटी की दिखी पहली झलक! सामने आते ही वायरल हुई फोटो, कपल ने लोगों से की खास अपील


Last Updated:

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी सरायाह की पहली झलक सामने आई है. सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल होते ही लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है. हाल ही में दोनों अपनी लाडली के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां कैमरे में पहली बार बच्ची का चेहरा कैद हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद कपल ने मीडिया से बेटी की तस्वीरें और वीडियो शेयर न करने की अपील की है. वहीं, दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे सिद्धार्थ-कियारा की इस अपील ने एक बार फिर स्टार किड्स की प्राइवेसी को लेकर चर्चा छेड़ दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रही फोटो (फोटो साभार: instagram@showmo_india)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच दोनों को हाल ही में अपनी बेटी सरायाह के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें पहली बार कपल की नन्ही बेटी का चेहरा कैमरे में नजर आया. हालांकि, बेटी की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है.

दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ नजर आए थे. इस दौरान सिद्धार्थ ने नीले रंग का स्टाइलिश ट्रैक सूट पहना हुआ था और वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे. वहीं, कियारा उनके साथ चल रही थीं. एयरपोर्ट पर मौजूद कैमरों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में कुछ सेकंड के लिए सरायाह का चेहरा दिखाई दिया. जैसे ही कियारा की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत कपड़े से बेटी का चेहरा ढक दिया.

फोटो देख कपल ने की फैंस से अपील

वीडियो वायरल होने के बाद कपल ने मीडिया से अनुरोध किया कि उनकी बेटी के चेहरे वाली तस्वीरें और वीडियो प्रकाशित न किए जाएं. दोनों चाहते हैं कि उनकी बच्ची को बिना किसी सार्वजनिक दबाव के अपना बचपन जीने का मौका मिले.सिद्धार्थ और कियारा जुलाई 2025 में पहली बार माता-पिता बने थे. कियारा ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था. इससे पहले फरवरी 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. तस्वीर में दोनों के हाथों के बीच बच्चों के छोटे-छोटे मोजे नजर आए थे.

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ और कियारा ने अक्टूबर 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फटोो पोस्ट की थी, जिसमें उनके साथ बेटी सरायाह के हाथ भी नजर आ रहे थे. तस्वीर में परिवार के हाथों में सफेद रंग के हाथ से बुने हुए छोटे मोजे थे.इस पोस्ट के साथ कपल ने लिखा था, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा मिला है. हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है.” इस खबर के सामने आने के बाद फैंस ने दोनों को जमकर बधाइयां दी थीं. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी.

फैंस से की गुजारिश
(फोटो साभार: instagram@showmo_india)

आलिया और कटरीना से सलाह लेती थीं कियारा

कियारा ने पहले एक बातचीत के दौरान यह भी बताया था कि मां बनने के बाद उन्होंने आलिया भट्ट और कटरीना कैफ से काफी बातें की थीं. दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर ने बताया था कि कियारा अपने मां बनने के शुरुआती दिनों में आलिया से फोन पर बात करती थीं. वहीं, आलिया भी कटरीना से अपने अनुभव साझा करती थीं. इस तरह तीनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे से मातृत्व और बच्चों की देखभाल से जुड़ी बातें समझती थीं. इस पर कियारा ने बताया था कि मां बनने के बाद काम पर वापसी करना और परिवार के साथ समय बिताना आसान नहीं होता. उन्होंने आलिया से यह जानने की कोशिश की थी कि शूटिंग पर दोबारा लौटने और परिवार को समय देने के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए.

बता दें कि कियारा के मुताबिक, हर मां को कभी न कभी इस बात का अपराधबोध होता है कि वह अपने बच्चे और काम के बीच सही तालमेल बना पा रही है या नहीं. उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद यह भावना लगभग हर महिला महसूस करती है. ऐसे में दूसरी मांओं से बातचीत करने और उनके अनुभव जानने से काफी मदद मिलती है.



Source link