मणिपुर की इटम नदी में गिरी सेना की गाड़ी, बिहार रेजीमेंट के कैप्टन की मौत; 3 जवानों की हालत गंभीर

मणिपुर की इटम नदी में गिरी सेना की गाड़ी, बिहार रेजीमेंट के कैप्टन की मौत; 3 जवानों की हालत गंभीर


होमताजा खबरदेश

नदी में गिरी सेना की गाड़ी, बिहार रेजीमेंट के कैप्टन की मौत; 3 जवान घायल

Last Updated:

यह हादसा मणिपुर के लामलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैलो में हुआ. जवानों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर इटम नदी में गिर गया. बताया जा रहा है कि वाहन काफी समय तक नदी में डूबा रहा, जिसके कारण उसमें सवार जवान अंदर ही फंसे रहे.

Zoom

भारतीय सेना का वाहन काफी समय तक नदी में डूबा रहा, जिस कारण उसमें सवार जवान अंदर ही फंसे रहे.

रिपोर्ट- निलॉय

मणिपुर में भारतीय सेना के जवानों के साथ बुधवार 18 नवंबर की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को ले जा रहा एक वाहन चैलो इलाके में इटम नदी में जा गिरा. इस हादसे में सेना के एक कैप्टन की जान चली गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवानों का बाबिना अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मणिपुर के लामलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैलो में हुआ. जवानों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर इटम नदी में गिर गया. बताया जा रहा है कि वाहन काफी समय तक नदी में डूबा रहा, जिसके कारण उसमें सवार जवान अंदर ही फंसे रहे.

इस हादसे में घायल कैप्टन हनुमान राम को बाबिना अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. इस दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य सैन्यकर्मियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उन्हें डॉक्टरों की करीबी निगरानी में रखा गया है.

फिलहाल इस वाहन में कुल कितने सैन्यकर्मी सवार थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.



Source link