Sabarimala Temple I दक्षिण भारत में काले कपड़े पहने भक्तों का सैलाब, आखिर क्यों 41 दिन तक रखते हैं कठिन व्रत?

Sabarimala Temple I दक्षिण भारत में काले कपड़े पहने भक्तों का सैलाब, आखिर क्यों 41 दिन तक रखते हैं कठिन व्रत?


होमताजा खबरधर्म

41 दिन तक बदल जाती है जिंदगी, अय्यप्पा भक्त क्यों पहनते हैं काले कपड़े?

Last Updated:

Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले भगवान अय्यप्पा के भक्त 41 दिनों तक कठिन व्रत और साधना करते हैं. इस दौरान काले कपड़े पहनना, नंगे पैर चलना, सात्विक भोजन करना और सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग करना अनिवार्य माना जाता है. जानिए इस अनोखी धार्मिक परंपरा के पीछे की मान्यता और 41 दिनों के कठोर नियम.

हैदराबाद. दक्षिण भारत की व्यस्त गलियों और बाजारों में काली धोती व शर्ट पहने, नंगे पांव चलते श्रद्धालुओं को देखकर अक्सर लोगों के मन में यह जिज्ञासा उठती है कि आखिर ये कौन हैं? यह कोई फैशन या नया चलन नहीं, बल्कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की यात्रा से जुड़ी 41 दिनों की कठोर आध्यात्मिक साधना का अभिन्न हिस्सा है. भगवान अय्यप्पा के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाले ये भक्त काले रंग को वैराग्य, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक मानकर धारण करते हैं.

सबरीमाला की पावन यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालु विराधम नामक 41 दिनों का कठिन व्रत रखते हैं. इस पूरी अवधि का मुख्य उद्देश्य सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर स्वयं को ईश्वर के दर्शन के योग्य बनाना है. भक्त राजू लिंगम के अनुसार, मंदिर में प्रवेश करने से पहले भक्त को मन, वचन और कर्म से स्वयं को भगवान अय्यप्पा के अनुरूप ढालना पड़ता है, इसलिए सात्विक जीवनशैली, काले वस्त्र और नंगे पांव चलना अनिवार्य माना जाता है.

इस 41 दिवसीय अनुष्ठान के दौरान भक्तों को बेहद कड़े नियमों का पालन करना होता है
आहार संबंधी नियम: पूरे दिन में केवल एक बार सादा और सात्विक भोजन जैसे दाल-चावल, उपमा या रायता ग्रहण किया जाता है, मांस, मदिरा, तंबाकू तथा अधिक मसालेदार व तेलीय भोजन का पूर्णतः त्याग रहता है.

आध्यात्मिक दिनचर्या: प्रतिदिन सुबह और शाम स्नान के बाद भगवान की पूजा और ध्यान करना आवश्यक होता है.

व्यवहार और संयम: इस काल में क्रोध, कटु वचन और हर प्रकार के नकारात्मक आचरण से दूर रहकर शांत और संयमित जीवन जीने का संकल्प लिया जाता है. अन्य धार्मिक कार्यों में जहां काले रंग से परहेज किया जाता है, वहीं अय्यप्पा साधना में काला या गहरा नीला रंग विशेष महत्व रखता है. यह रंग भौतिक मोह-माया से विरक्ति और सादगी को दर्शाता है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी काला रंग ऊष्मा और ऊर्जा को अवशोषित करता है, जो सर्दियों के मौसम में कठिन पदयात्रा के दौरान भक्तों के शरीर को आवश्यक गर्माहट और सहनशक्ति प्रदान करता है.

इसके अतिरिक्त, ये वस्त्र समाज में भक्तों को एक विशिष्ट पहचान दिलाते हैं, जिससे लोग उनका सम्मान करते हैं और उनकी साधना में कोई विघ्न नहीं डालते. नवंबर से जनवरी के मध्य चलने वाले मंडलम और मकरविलक्कू उत्सवों के दौरान दक्षिण भारत के हर कोने में काले वस्त्रधारी भक्तों का सैलाब दिखाई देता है. आज यह परंपरा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है बल्कि दक्षिण भारतीय परिवारों की पीढ़ियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक अनुशासन का जीवंत उदाहरण बन चुकी है.



Source link