कहां है वो सड़क, जो सांपों के लिए की जाती है बंद… नाम है स्नेक रोड?

कहां है वो सड़क, जो सांपों के लिए की जाती है बंद… नाम है स्नेक रोड?


Last Updated:

अमेरिका के इलिनॉय में स्थित स्नेक रोड को साल में दो बार सांपों की आवाजाही की वजह से बंद की जाती है. इस दौरान 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होती है. यहां से गूजरने वाले सांपों का रिकॉर्ड भी रखा जाता है.

Zoom

अमेरिका में स्नेक रोड है, जिसे सांपों के गुजरने के लिए बंद किया जाता है. (फोटो-pixabay)

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दुनिया में आपने कई रास्ते बंद होते देखे होंगे. मगर क्या कभी आपने सुना है कि किसी सड़क को सांपों के लिए बंद किया जाता है. यहां सांपों की आवाजाही इतनी है कि सड़क का नाम ही स्नेक रोड रख दिया गया है. साल में दो बार इस सड़क को निश्चित समय के लिए बंद कर दिया जाता है. वाहनों की आवाजादी पर भले यहां पाबंदी लगा दी जाती हो, मगर पैदल लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होती.

यह अनोखी सड़क अमेरिका के दक्षिणी राज्य इलिनॉय के यूनिटी काउंटी में है. यह शॉनी नेशनल फॉरेस्ट के लारू पाइप हिल्स इलाके से गुजरती है. इसका आधिकारिक नाम फॉरेस्ट सर्विस रोड नंबर 345 है, जिसे अब स्नेक रोड कहा जाता है. 4 किलोमीटर लंबी यह सड़क के एक तरफ चूना पत्थर की पहाड़ियां हैं और दूसरी तरफ दलदली इलाका.

अमेरिका के फॉरेस्ट विभाग के मुताबिक सड़क को साल में दो बार तब बंद किया जाता है जब वे सीजनल माइग्रेशन करते हैं. साल में पहले 15 मार्च से 15 मई तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है. इस दौरान सांप पहाड़ियों की दरारों से निकलकर दलदली इलाकों की ओर जाते हैं. इसके बाद 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक ये सांप दलदली इलाके से वापस चूना पत्थर की पहाड़ियों की ओर लौटते हैं और सर्दी में यहीं रहते हैं. सड़क पर वाहनों की एंट्री इसलिए रोक दी जाती है ताकि सड़क पार कर रहे स्नैक वाहनों के नीचे आकर न मरें. सड़क बंद होने की ये तारीखें सामान्य हैं जो मौसम और जीवों की गतिविधियों के हिसाब से बदलता है.

सांपों को अपने जीवन चक्र की वजह से ऐसा करना पड़ता है. दरअसल सर्दियों में तापमान गिरने पर सांप चूना पत्थर की पहाड़ियों की दरारों में सुप्तावस्था में जाते हैं. गर्मी के मौसम में जब तापमान बढ़ता है तो इन्हें भोजन, प्रजनन के लिए ठंडे वातावरण की जरूरत होती है. दलदली इलाका इन्हें वो माहौल उपलब्ध कराता है. इसीलिए ये गर्मी में दलदली जमीन की तरफ जाते हैं और सर्दियों में वापस पहाड़ी की ओर लौटते हैं. यहां जो सांप मिलते हैं उनमें कॉटनमाउथ, टिम्बर रैटलस्नेक, ईस्टर्न कॉपरहेड, वेस्टर्न रिबन स्नेक, ईस्टर्न हॉगनोज स्नेक समेत अन्य सांप हैं.

सड़क की सबसे दिलचस्प बात यह है कि सांपों के प्रवास के दौरान सड़क भले ही बंद रहे, मगर पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होती है. इस दौरान वन्यजीव प्रेमी, फोटोग्राफर और रिसर्चर यहां आते हैं और सांपों पर रिसर्च करते हैं. हालांकि सांपों को पकड़ना, परेशान करना या नुकसान पहुंचाना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इसके लिए वन्य जीव विभाग के अधिकारी तैनात रहते हैं.

शॉनी नेशनल फॉरेस्ट के वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस सड़क को पहले बार 1972 में बंद किया गया था. यहां से सांपों की संख्या और उनसे संबंधित आंकड़े जुटाने के लिए इलिनॉय यूनिवर्सिटी के स्वंयसेवक भी तैनात रहते हैं. 2022 में इनका पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, 2023 में इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link