Last Updated:
Avengers: Doomsday Advance Booking- ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म के तूफानी कलेक्शन के बीच ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिं चालू हो गई है. भारत में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. टिकटों की कीमत 4300 रुपये तक पहुंचीं, फिर भी 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इसका ग्लोबल कलेक्शन 1500 करोड़ के पार पहुंच गया है, जबकि घरेलू कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब है. ‘रामायण’ की तूफानी कमाई के बीच दुनियाभर के दर्शक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त क्रेज है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने टिकट बिक्री से ही मोटी कमाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एडवांस बुकिंग से 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिक गई हैं. (फोटो साभार: IMDb)
अमेरिका में रिलीज होने से एक दिन पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारत में रिलीज होगी. रिलीज से पहले फिल्म की टिकट बिक्री में भारी उछाल देखा गया है. कई सिनेमाघरों में मिडनाइट स्क्रीनिंग के सभी टिकट बिक चुके हैं. भारतीय सिनेमा में नया ट्रेंड देखा गया है. फिल्म की रिलीज से करीब एक महीने पहले मिडनाइट शो शुरू हो रहे हैं. आमतौर पर ऐसी स्क्रीनिंग रिलीज की तारीख के काफी करीब रखी जाती हैं.
(फोटो साभार: IMDb)
सिनेमाघरों ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए 24 घंटे की स्क्रीनिंग शेड्यूल की है, जिससे दर्शकों को रिलीज के दिन फिल्म देखने के कई मौके मिल सकें. भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की टिकट पर भारी उछाल आया है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर दीवानगी के चलते टिकट की कीमतें भी अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई हैं. टेलीग्राफइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई के नेरुल स्थित सिनेपोलिस में पहले दिन के पहले शो के एक टिकट की कीमत 4200 रुपये बताई जा रही है, जो बुकिंग चार्ज मिलाकर लगभग 4300 रुपये तक पहुंच जाती है. इसे भारत में अब तक का सबसे महंगा सिंगल मूवी टिकट बताया जा रहा है. (फोटो साभार: IMDb)
बुकमायशो पर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटों में ही एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. शुरुआती बिक्री के में कुछ समय के लिए तो हर घंटे 10000 से ज्यादा टिकट बिके. एडवांस बुकिंग के मामले में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ मार्वल की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी आगे निकल गई है. (फोटो साभार: IMDb)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने अपनी एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटों में 8.27 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अगर मार्वल की पिछली ब्लॉकबस्टर को देखें, तो ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने 6.56 करोड़ रुपये और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ ने 5.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)
एंथोनी-जो रूसो के निर्देशन में बनी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में कई बड़े कलाकार शामिल हैं. इनमें डाउनी, इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथोनी मैकी, जैसे कलाकार हैं. दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म का पोस्टर दर्शकों को रोमांचित कर रहा है. अगर आप साइंस फिक्शन और सुपर ह्यूमन किस्म की फिल्में पसंद करते हैं, तो ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. (फोटो साभार: IMDb)