उम्र सिर्फ एक नंबर… साइकिल से यात्रा पर निकले 75 साल के संत हरिगिर बाबा, युवाओं को दे रहे नशा मुक्ति का संदेश

उम्र सिर्फ एक नंबर… साइकिल से यात्रा पर निकले 75 साल के संत हरिगिर बाबा, युवाओं को दे रहे नशा मुक्ति का संदेश


Last Updated:

Rajasthan Inspirational Story: जिस उम्र में लोग ठीक से चलने-फिरने के लिए भी दूसरों का सहारा लेने लगते हैं, उस उम्र में 75 साल के संत हरिगिर बाबा साइकिल लेकर 2 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर निकल पड़े हैं. उनके इस हौसले के पीछे एक बड़ा मकसद है. संत हरिगिर बाबा चाहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे, स्वस्थ रहे और समाज में आपसी भाईचारा बना रहे.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: जिस उम्र में लोग ठीक से चलने-फिरने के लिए भी दूसरों का सहारा लेने लगते हैं, उस उम्र में 75 साल के संत हरिगिर बाबा साइकिल लेकर 2 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर निकल पड़े हैं. उनके इस हौसले के पीछे एक बड़ा मकसद है.संत हरिगिर बाबा चाहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे, स्वस्थ रहे और समाज में आपसी भाईचारा बना रहे. इसी संदेश को लेकर चंबल के संत हरिगिर बाबा चंबल आश्रम से सेतुबंध रामेश्वर तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं. उनके साथ 10 शिष्य और अन्य संत भी साइकिल चला रहे हैं.

संत हरिगिर बाबा चंबल किनारे शेखूपुर मौरोली रोड स्थित आश्रम में रहते हैं. उन्होंने सोमवार को अपने आश्रम से साइकिल यात्रा शुरू की. इस यात्रा के जरिए बाबा राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को नशा मुक्ति, आपसी भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं. करीब 2 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी इस यात्रा को तय करना आसान नहीं है, लेकिन 75 साल की उम्र में संत हरिगिर बाबा का यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है.

शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित कर रहे
संत हरिगिर बाबा रास्ते में पड़ने वाले गांवों में लोगों से मिलकर शराब और धूम्रपान से दूर रहने की अपील कर रहे हैं. उनका कहना है कि आज समाज में नशे की लत के साथ आपसी लड़ाई-झगड़े और वैमनस्यता भी बढ़ रही है. लोग छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे की जान लेने तक पर उतारू हो जाते हैं. ऐसे में समाज में प्रेम, भाईचारा और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है. बाबा युवाओं को नियमित साइकिल चलाने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं.

नशे की लत से बचाना और समाज को बुराइयों से मुक्त करना
संत हरिगिर बाबा अब तक राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के 200 से अधिक गांवों में सामाजिक जागरूकता का काम कर चुके हैं. उनकी पंचायतों और समझाइश के बाद कई गांवों में लोगों ने मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने का संकल्प लिया है. वहीं, युवाओं को शराब से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई है. उनके प्रयासों से कई युवाओं ने शराब छोड़ने का फैसला किया है. बाबा का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की लत से बचाना और समाज को बुराइयों से मुक्त करना है.



Source link