राजस्थान बीजेपी की महिला बिग्रेड संभालेगी यूपी चुनाव का मोर्चा, पार्टी ने दिया बड़ा टास्क, जानें पूरा प्लान

राजस्थान बीजेपी की महिला बिग्रेड संभालेगी यूपी चुनाव का मोर्चा, पार्टी ने दिया बड़ा टास्क, जानें पूरा प्लान


Last Updated:

Rajasthan BJP Mahila Morcha News : राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा का यूपी चुनाव के लिए बड़ा टास्क मिला है. इस टास्क के तहत राजस्थान बीजेपी की वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी. राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की पहली टीम को 19 नवंबर को लखनऊ जाएंगी. जानें क्या है पूरा प्लान.

Zoom

बीजेपी के इस टास्क की जिम्मेदारी राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ संभाल रही हैं.

जयपुर. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा होना बाकी है लेकिन भाजपा में अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. यह तैयारी यूपी में नहीं बल्कि राजस्थान से शुरू हो रही है. राजस्थान की भाजपा महिला बिग्रेड अब उत्तर प्रदेश में चुनावी मोर्चा संभालेंगी. पहले चरण में 50 से अधिक महिलाओं की टीम यूपी भेजी जा रही है. यह महिला ब्रिगेड वहां सात दिन का प्रशिक्षण लेंगी और उसके बाद चुनावी कार्यक्रम घोषित होने पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तीन सप्ताह तक दौरे करेंगी.

बीजेपी की रणनीति के मुताबिक इस टीम का फोकस महिला मतदाताओं के बीच पहुंच बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाना और भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने पर रहेगा. पहले चरण में 19 नवंबर को महिला नेताओं की टीम को जयपुर से रवाना किया जाएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इस टीम को रवाना करेंगे. यह टीम 20 नवंबर की सुबह लखनऊ पहुंचेगी. वहां निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं को सात दिन का प्रवास पर रहेंगी. इसमें प्रशिक्षण के बाद इन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ संभाल रही है जिम्मेदारी
इस पहली टीम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और महिला मोर्चा की विभिन्न इकाइयों से जुड़ी नेता शामिल हैं. यानी टीम में राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुकी महिलाओं को जगह दी गई है. पार्टी इस अनुभव का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रबंधन और जनसंपर्क के लिए करना चाहती है. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ और प्रदेश मंत्री सरिता गेना इस दौरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है
राखी राठौड़ ने बताया राजस्थान की महिला नेत्रियां यूपी में स्थानीय संगठन के साथ समन्वय कर काम करेंगी. महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने, सरकार के कामकाज का प्रचार और चुनावी रणनीति के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका रहेगी. इस 50 महिला ब्रिगेड में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. उनके साथ ही प्रमुख और पूर्व पदाधिकारियों को भी जगह मिली है.

इन महिला नेत्री जाएंगी यूपी
प्रवास पर जाने वाली प्रमुख महिला नेत्रियों में भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग सुमन शर्मा, पूर्व विधायक अम्रता मेघवाल, रानी सिलोदिया जालौर, प्रमिला कुंडारा धौलपुर, पूर्व महापौर जयपुर दक्षिण नगर निगम कुसुम यादव, पूर्व महापौर जोधपुर नगर निगम विनिता सेठ और पूर्व महापौर जोधपुर नगर निगम संगीता सोलंकी शामिल हैं. इनके अलावा पूर्व सभापति सवाई माधोपुर विमला शर्मा, पूर्व सभापति बालोतरा सुमित्रा जैन, पूर्व जिला प्रमुख भगवती सांखला और पूर्व प्रधान जोधपुर देहात अनुश्री पूनिया भी इस टीम की सदस्य हैं.

यूपी के आसपास के सभी पड़ोसी राज्यों की महिलाएं संभालेंगी मोर्चा
असल में भाजपा के लिए कहा जाता है कि वह चौबीस घंटे सातों दिन चुनावी मोड में काम करती है. लिहाजा UP में अभी विधानसभा के चुनाव की घोषणा होने में समय है. लेकिन तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है. यह तो केवल राजस्थान की बात है लेकिन उत्तर प्रदेश के जितने पड़ोसी राज्य हैं वहां से भी महिला नेताओं को यूपी भेजा जाएगा ताकि पूरी तरह से चुनाव प्रचार में उतरकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके.



Source link