न रौब, न दबंगई… फिर भी कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं? पंकज त्रिपाठी को सता रहा ये ख्याल

न रौब, न दबंगई… फिर भी कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं? पंकज त्रिपाठी को सता रहा ये ख्याल


Last Updated:

‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक खौफनाक और ताकतवर शख्स की तस्वीर उभर आती है. उनका रौब, दबदबा और बात करने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस किरदार की महिला फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है. अब खुद कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी भी इस बात को लेकर हैरान हैं. उनका सवाल है कि आखिर महिलाएं इस किरदार में ऐसा क्या देखती हैं, जो इसकी दीवानी हो जाती हैं.

नई दिल्ली. पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बन रही फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने कालीन भैया के किरदार और उसे मिलने वाले प्यार पर खुलकर बात की. अभिनेता का कहना है कि इस किरदार को निभाना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है, क्योंकि वह जिस इलाके से आते हैं, वहां उन्होंने ऐसे कई लोगों को करीब से देखा है.

पंकज त्रिपाठी ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कालीन भैया का स्वभाव और उसका रहन-सहन उनके लिए नया नहीं है. उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं और वहां ऐसे लोगों से मिलते रहे हैं. इसलिए इस किरदार को समझने और पर्दे पर उतारने में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई. हालांकि, किरदार को खास बनाने के लिए कुछ अलग खूबियां भी जोड़ी गई हैं.

अभिनेता ने बताया कि शूटिंग के दौरान कभी-कभी वह किरदार की कुछ बारीकियां भूल जाते हैं. ऐसे में फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह उन्हें कालीन भैया के अंदाज और व्यवहार की याद दिलाते रहते हैं. पंकज के मुताबिक, इस किरदार का सबसे बड़ा फायदा यह रहा कि उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कई जगह लोग उन्हें उनके असली नाम से नहीं, बल्कि कालीन भैया कहकर बुलाते हैं. एयरपोर्ट से लेकर दूसरी सार्वजनिक जगहों तक फैंस उन्हें देखते ही इसी नाम से पुकारने लगते हैं.लेकिन इस किरदार को मिलने वाली महिला फैन फॉलोइंग पंकज के लिए सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है.

अपनी बात रखते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब वह कालीन भैया की महिला प्रशंसकों से मिलते हैं तो उनके मन में सवाल आता है कि आखिर इस शख्स में महिलाओं को इतना पसंद क्या आता है. वह तो अपनी पत्नी के सामने भी दब्बू बनकर रहता है, फिर भी महिलाएं उसकी दीवानी हैं.

पंकज ने यह भी बताया कि कालीन भैया को पसंद करने वाली महिलाओं में सिर्फ आम दर्शक ही नहीं हैं, बल्कि कई बेहद पढ़ी-लिखी महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें रिसर्च स्कॉलर्स और पीएचडी करने वाली महिलाएं तक हैं. अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि इन प्रशंसकों का दिमाग ही खराब हो गया है.

बता दें कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है, जबकि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसके निर्माण में सहयोग किया है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के निर्माता हैं. वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link