सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, शिवसेना ने फाड़े पन्ने, मराठी अस्मिता-सावरकर के अपमान का आरोप लगाया आरोप

सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, शिवसेना ने फाड़े पन्ने, मराठी अस्मिता-सावरकर के अपमान का आरोप लगाया आरोप


Last Updated:

शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग की है. पार्टी नेताओं का आरोप है कि इसमें वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे से इस पर चुप्पी तोड़ने को कहा है.नेताओं से इस क‍िताब के पन्‍ने फाड़कर व‍िरोध जताया.

Zoom

सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, शिवसेना ने फाड़े पन्ने, मराठी अस्मिता-सावरकर के अपमान का आरोप लगाया आरोप.

शिवसेना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन लगाने की मांग की है. एकनाथ शिंदे गुट ने आरोप लगाया कि इस किताब में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. पार्टी के नेताओं ने किताब को हाथ में लेकर उसके कुछ पन्ने भी फाड़ डाले.

शिवसेना नेताओं ने किताब हाथ में लेकर प्रदर्शन करते हुए इसके प्रकाशक हार्परकॉलिन्स इंडिया से मांग की कि वह पेज 201 और 443 पर छपे अंशों को इसमें से हटा दे या वापस ले. उन्होंने आरोप लगाया कि इस किताब में सावरकर से जुड़े संदर्भ आपत्तिजनक हैं और उनकी विरासत को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किए. उन्होंने पूछा कि जब किताब में सावरकर और मराठी गौरव का अनादर हुआ है तो उद्धव ठाकरे इस मामले पर चुप क्यों हैं. निरुपम का कहना है कि उद्धव ठाकरे ने इस किताब को स्वीकार करना चुना, जबकि इसमें मराठी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें लिखी गई हैं.संजय निरुपम ने याद दिलाया कि जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था, तब बालासाहेब ठाकरे ने उनके खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था.

पार्टी नेताओं का कहना है कि मराठी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक वीर सावरकर का सम्मान हर किसी के लिए जरूरी है. ऐसे में इस किताब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.

बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन सोनिया गांधी के 544 पन्नों वाले संस्मरण के रिलीज के कुछ दिनों बाद हुआ है. यह किताब सोनिया गांधी सहित उनके परिवार की मौजूदगी में 16 नवंबर को नई दिल्ली में औपचारिक रूप से लॉन्च की गई थी.

हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ सोनिया गांधी की इटली में बचपन से लेकर कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मुलाकात, नेहरू-गांधी परिवार में उनके जीवन और राजनीति में प्रवेश तक की यात्रा बताती है. यह संस्मरण भारत के राजनीतिक इतिहास के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी रोशनी डालता है. इनमें 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल, 1984 का ऑपर ब्लू स्टार, इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद हुए सिख विरोधी दंगे शामिल हैं.

सोनिया गांधी ने इस किताब में 1991 में राजीव गांधी की हत्या, सक्रिय राजनीति में आने के अपने फैसले और 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद प्रधानमंत्री बनने से इनकार करने के बारे में भी लिखा है.



Source link