Iran Targets Patriot System: ₹4600000 का छुटकू हथियार ईरान ने किया ₹90000000000 के अमेरिकी महाबली का शिकार, चिल्लाता रहा कुवैत

Iran Targets Patriot System: ₹4600000 का छुटकू हथियार ईरान ने किया ₹90000000000 के अमेरिकी महाबली का शिकार, चिल्लाता रहा कुवैत


Last Updated:

Iran Claim to Target Patriot System: ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत में तैनात अमेरिका के महाबली डिफेंस सिस्टम पैट्रियल मिसाइल प्रणाली को निशानी बनाया है. दिलचस्प ये है कि इसकी कीमत ईरान के उस हथियार की हजारों गुना है, जिसे ईरानी सेना ने उस पर छोड़ा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम पर ईरानी ड्रोन का हमला. (Reuters)

ईरान-अमेरिका के बीच जो ताजा झड़प हुई है, उसमें एक बार फिर से ईरान का वही छुटकू अस्त्र सुपरपावर के मल्टीडॉलर हथियारों को औकात दिखा रहा है. ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने आज सुबह-सुबह कुवैत स्थित अली अल सलेम एयरबेस पर अमेरिकी सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया. बाद में कुवैत ने भी एक बयान जारी कर इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इस बात की पुष्टि हो गई कि वाकई हमला अमेरिका के डिफेंस सिस्टम पर किए गए हैं.

इन सबके बीच ईरानी सेना के उस दावे ने सनसनी फैला दी, जिसमें उसने कहा है कि कुवैत बेस पर उसने अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के साथ ड्रोन और मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया है. इस काम के लिए उसने लड़ाकू और आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक बयान जारी कर हमले की जानकारी दी. सरकारी टेलीविजन आईआरआईबी पर भी बयान जारी करके बताया गया कि ईरानी ड्रोन ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया.

पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को ईरानी ड्रोन ने ठोका?

ईरान की ओर से बयान में कहा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना के लड़ाकू और आत्मघाती ड्रोनों ने आज सुबह अली अल सलेम एयरबेस पर मौजूद पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन तथा मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म पर हमला किया. अली अल सलेम एयरबेस को क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया गया. ईरानी सेना के मुताबिक- ‘यह एयरबेस सैन्य परिवहन का प्रमुख केंद्र है और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य बलों की तैनाती के लिए अहम प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है. यह अमेरिकी सेना की क्षेत्रीय सैन्य और लॉजिस्टिक रणनीति में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है.’

ईरान के छोटे हथियार ने सुपरपावर को दिए जख्म 

  • ईरान का ये बयान महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि ईरान आमतौर पर हमलों के लिए जिस ड्रोन का इस्तेमाल करता है, उसकी कीमत कुछ 40000 से 50000 डॉलर का होता है. इसे रुपये में देखें तो ये 46 लाख 75 हजार से 46 लाख 80 हजार रुपये तक पड़ती है.
  • वहीं अमेरिका के जिस पैट्रियट सिस्टम को निशाना बनाने की बात ईरान कर रहा है, उसकी एक पूरी बैटरी की कीमत आम तौर पर लगभग 1.1 अरब डॉलर यानि करीब 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. रडार, लॉन्चर, कंट्रोल स्टेशन जैसे हार्डवेयर करीब 40 करोड़ डॉलर के होते हैं और मिसाइलें अलग से.

कुवैत ने भी की हमले की पुष्टि 

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने इस अटैक को लेकर बयान जारी किया. हालांकि इसमें अमेरिकी अड्डे का जिक्र नहीं किया गया लेकिन इसे  अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करार दिया. उसने इसे कुवैत की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया गया और कहा गया कि ये हमले उसकी सुरक्षा और स्थिरता के लिए सीधा खतरा हैं. उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन है. आपको याद दिला दें कि कुवैत अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर मध्यस्थता करने वाला देश है, जो युद्ध में पिस रहा है.



Source link