मस्जिद में था लतीफ भट, बाहर सुरक्षाबलों का चक्रव्यूह… 3 घंटे में कैसे हुआ आतंकी का खेल खत्म?

मस्जिद में था लतीफ भट, बाहर सुरक्षाबलों का चक्रव्यूह… 3 घंटे में कैसे हुआ आतंकी का खेल खत्म?


How LeT Commander Lateef Bhat Killed in Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर से आखिरी आतंकी का सफाया हो गया. कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी लतीफ भट्ट मारा गया. आतंकी लतीफ भट को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने बेहद सुनियोजित ऑपरेशन चलाया था. इसके पीछे सिर्फ एक खुफिया इनपुट नहीं, बल्कि कई महीनों की निगरानी, आतंकी की गतिविधियों का विश्लेषण और सुरक्षा एजेंसियों के बीच जबरदस्त तालमेल था. मस्जिद में लतीफ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने करीब तीन घंटे तक घेराबंदी बनाए रखी. उसे सरेंडर करने के लिए वीडियो कॉल किए गए. उसे अनाउंसमेंट के जरिए कई बार समझाया गया. लेकिन  उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया. आखिरकार सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया. जानिए कैसे तैयार हुई इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति.

दरअसल, खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन किसी एक खुफिया जानकारी के मिलने से नहीं, बल्कि लंबे समय तक चली निगरानी और आतंकवादी के आने-जाने के तरीकों को बारीकी से समझने के बाद अंजाम दिया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकी खुफिया जानकारी, उसके पहले के आने-जाने के तरीकों और समय के साथ जुटाई गई जानकारियों के आधार पर लतीफ भट की गतिविधियों का एक प्रोफाइल तैयार किया था. जांचकर्ताओं ने पाया कि वह एक खास तरीके से चलता था. वह बेवजह यात्रा करने से बचता था और सूर्यास्त के बाद अक्सर स्थानीय मस्जिदों या खाली पड़ी सरकारी इमारतों में छिप जाता था.

उसकी गतिविधियों का एक और अहम पहलू यह था कि किसी हमले को अंजाम देने के बाद वह तुरंत कुलगाम और शोपियां के अपने पुराने ग्रामीण ठिकानों पर नहीं लौटता था. यह पैटर्न खुफिया आकलन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था. इससे सुरक्षा एजेंसियों को उसके अगले कदम का अंदाजा लगाने में मदद मिली.

खुफिया तंत्र ने उन इलाकों की भी पहचान कर ली थी, जहां लतीफ भट समय-समय पर सुरक्षित ठिकाने बनाता था. इनमें कुलगाम और शोपियां सेक्टर के कई गांव शामिल थे, जो सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में थे.

सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में कई सुरक्षा एजेंसियों के सीनियर अधिकारियों के बीच बहुत ही मजबूत तालमेल देखने को मिला. हर दिन चार से पांच रणनीतिक बैठकें होती थीं. इनमें कोर कमांडर, इंस्पेक्टर जनरल स्तर के अधिकारी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते थे.

इस लगातार तालमेल की वजह से खुफिया आकलन और ऑपरेशन से जुड़े फैसलों के बीच पूरा सामंजस्य बना रहा. सुरक्षा नेतृत्व ने अपने संसाधनों को कई जगहों पर बिखेरने के बजाय आतंकी लतीफ भट के संभावित ठिकानों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पूरी सतर्कता बरती.

मस्जिद में मौजूदगी की मिली अहम जानकारी

खुफिया जानकारी पर आधारित यह रणनीति आतंकवाद विरोधी पिछले ऑपरेशनों से मिले अनुभवों पर तैयार की गई थी. इसमें ‘चंद सिंह एनकाउंटर’ जैसी घटनाएं भी शामिल थीं, जहां एक आतंकवादी भाग निकलने में कामयाब हो गया था. सुरक्षा अधिकारी इस बार ऐसी किसी भी चूक को दोहराना नहीं चाहते थे. इसलिए उन्होंने आपसी तालमेल बनाए रखने और स्थिति को अपने नियंत्रण से बाहर न जाने देने पर विशेष जोर दिया. यह सफलता तब मिली जब जम्मू-कश्मीर पुलिस को अपने स्थानीय खुफिया नेटवर्क से जानकारी मिली कि भट एक मस्जिद के अंदर मौजूद है. इस जानकारी से सुरक्षा बलों को एक अहम सुराग मिला, जिससे सीनियर कमांडरों को उसकी लोकेशन का पता लगाने और उस इलाके में दबाव बनाए रखने में मदद मिली.

ऑपरेशन के अंतिम चरण में सुरक्षाबलों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की. सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी निगरानी रखी और यह सुनिश्चित किया कि ऑपरेशन अपने लक्ष्य से न भटके. चूंकि मामला एक मस्जिद से जुड़ा था, इसलिए स्थिति काफी संवेदनशील हो गई थी. ऐसे में सुरक्षा बलों को बहुत संयम बरतना पड़ा और तय नियमों का पालन करना पड़ा.

कुलगाम एनकाउंटर में सेना ने लतीफ भट को ढेर कर दिया है.

कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने बताया कि सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कई बार कोशिश की थी. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने खुद 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के साथ वीडियो कॉल के जरिए घिरे हुए आतंकी से बात की और उसे हथियार डालने के लिए कहा. हालांकि, लतीफ ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. सुरक्षाबलों ने कई बार अनाउंसमेंट कर भी उसे शांतिपूर्वक बाहर आने के लिए समझाने की कोशिश की.

ऑपरेशन से पहले खानाबल स्थित सेक्टर मुख्यालय में देर रात तक कई दौर की समीक्षा बैठकें हुईं. वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे. CNN-News18 के हाथ लगे ऑपरेशन के विवरण के मुताबिक, इसके बाद अंतिम घेराबंदी बेहद सटीक तरीके से की गई. इस तरह ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया गया और एक बड़े आतंकी को मार गिराया गया.

दक्षिण कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच अहम कामयाबी

लतीफ भट का मारा जाना दक्षिण कश्मीर में हाल के दिनों में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. वह लश्कर-ए-तैयबा के सबसे वांछित स्थानीय कमांडरों में शामिल था. उस पर कई हमलों में शामिल होने का आरोप था. इनमें 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान में सीआरपीएफ की चौकी पर हुआ हमला भी शामिल है. इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे.

उसका साथी उमर निसार डार सोमवार को लारू में एक मुठभेड़ में मारा गया था. जांच में पता चला कि डार ने कथित तौर पर पांच से छह महीने तक आतंकी लतीफ भट को पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट यानी रसद ​​और अन्य मदद मुहैया कराई थी. सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा कि सीआरपीएफ चेकपॉइंट पर हमले से पहले ये दोनों कई जगहों पर रेकी कर रहे थे.

आतंकी लतीफ भट 22 जुलाई को अनंतनाग में हुए उस हमले के मामले में भी वांटेड था. उस हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया था. इसके अलावा अगस्त में कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के मामले में भी वह आरोपी था,



Source link