Last Updated:
Bettiah News : बिहार के बेतिया में बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े सेनको आभूषण शोरूम में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. शहर के सुप्रिया रोड स्थित शोरूम में करीब छह अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की. विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी. वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गए. शोरूम से करोड़ों रुपये के आभूषण लूटे जाने की आशंका है. घटना की सूचना पर डीआईजी हरकिशोर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
बेतिया में बदमाशों ने सेनको शोरूम में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी.
बेतिया. बिहार के बेतिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेनको आभूषण शोरूम को करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बनाया. बेतिया में बदमाशों ने सेनको शोरूम में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी. वारदात में करोड़ों रुपये के आभूषण लूटे जाने की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस करीब छह अपराधी दिनदहाड़े सेनको आभूषण शोरूम में घुस गए. इसके बाद उन्होंने शोरूम में लूटपाट शुरू कर दी. इस दौरान कर्मचारियों ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.
DIG हरकिशोर राय के नेतृत्व में जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीआईजी हरकिशोर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस शोरूम से लूटे गए आभूषणों की मात्रा और उनकी कीमत का आकलन कर रही है. शुरुआती आशंका है कि अपराधी करोड़ों रुपये के आभूषण लेकर फरार हुए हैं.
दिनदहाड़े वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
बेतिया शहर के व्यस्त सुप्रिया रोड इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता है. हथियारबंद अपराधियों ने जिस तरह शोरूम में घुसकर लूटपाट की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, उससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है.