पराली पर शिवराज का बयान, AAP का बीजेपी पर वार, फिर दिल्ली की हवा का जिम्मेदार कौन?

पराली पर शिवराज का बयान, AAP का बीजेपी पर वार, फिर दिल्ली की हवा का जिम्मेदार कौन?


Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने की बात कही है. इस बयान को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Zoom

पराली पर शिवराज का बयान, AAP का बीजेपी पर वार…फिर दिल्ली की हवा का जिम्मेदार कौन?

दिल्ली एनसीआर एक बार फिर जहरीली हवाओं की गिरफ्त में है. राजधानी का प्रदूषण स्तर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी पराली के धुएं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दिल्ली एनसीआर में इतने भारी प्रदूषण का जिम्मेदार कौन है. क्या दिल्ली में फैल रहा प्रदूषण का स्रोत स्थानीय है या फिर पंजाब के साथ साथ आसपास के राज्यों में जलने वाली पराली है. पहले ही पराली को लेकर चल रही बयानबाजियों के बाद अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंजाब में दिए एक बयान से इस मुद्दे को और सियासी हवा मिल गई है.

पंजाब के शहर में 17 नवंबर को एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब के किसानों ने पराली प्रबंधन को लेकर बेहतरीन काम किया है और वहां पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी आई है. वहीं इसके उलट दिल्ली सरकार लगातार आम आदमी पार्टी को पंजाब में पराली जलाए जाने की घटना को लेकर घेर रही है.

वहीं अब शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही यह बयान दिया तुरंत आम आदमी पार्टी ने इस बयान को पकड़ लिया. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा.

‘केंद्रीय मंत्री खुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफी कमी की है. दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं.’

वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा,’मैं शिवराज सिंह चौहान को लेकर बहुत चिंतित हूं. पंजाब के किसानों के पक्ष में सच बोलने की वजह से वे अपना कैबिनेट पद खो सकते हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि प्रदूषण के लिए पराली जिम्मेदार नहीं है.’

क्या बोले एक्सपर्ट ?

हालांकि सियासी आरोप प्रत्यारोप से इतर पराली प्रबंधन को लेकर जब विशेषज्ञों से बात की गई तो एनवायरमेंट एक्सपर्ट भवरीन कंधारी ने CSE की रिपोर् का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली में 54% प्रदूषण बाहर से आता है. जिसमें पराली है, इंडस्ट्रियल भी है. दिल्ली के आसपास लोनी बहादुरगढ़ जैसे इंडस्ट्रियल एरिया हैं. 33% स्थानीय सोर्स है जो बहुत बड़ा नंबर है. लेकिन किसानों को तभी दोष दिया जा सकता है कि आपने सिस्टम मजबूत किया है.’

‘ये बात सही है कि पराली के नंबर्स कम हुए हैं. पंजाब, हरियाणा, वेस्ट UP और MP भी है. आंकड़े कम हुए हैं इस बार पंजाब में 5700 के करीब घटनाएं हुई हरियाणा में भी नंबर कम हैं लेकिन एमपी में थोड़े से बढ़े हैं. लेकिन इससे इससे अलग मै पराली को मापने के तरीके के खिलाफ हूं. आप नंबर गिनते हैं कितनी घटनाएं हुई. लेकिन आपको ये देखना चाहिए कि कितना एरिया जला है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर सरकार से कहा. साथ ही सरकार को पूरे साल पॉल्यूशन को रोकने के लिए काम करने चाहिए न सिर्फ इस मौसम में.’



Source link